एक्सप्लोरर

Suryanagari Express News: बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, इन 14 ट्रेनों पर पड़ा असर, यहां देखें लिस्ट

Suryanagari Express News: राजस्थान रेल हादसे के बाद रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. इसके अलावा, एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं

Pali Rail Accident News: राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस  Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express का जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य बेपटरी होने की घटना के बाद से इस रूट पर अफरातफरी की स्थिति है. रेल हादसे के बाद से इस रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है. घटना के बाद उत्तर पचिम रेलवे ने दो ट्रेनें रद्द कर दी हैं. जबकि एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है या उनके रूट बदल दिए गए हैं. अभी तक कुल 14 ट्रेनें इस हादसे से प्रभावित होने की सूचना है. 

राजस्थान के इस रेल हादसे की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. कुछ यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी तो जो लोग घर से बाहर निकल गए थे, उन्हें रूट बदलाव की वजह से रास्ते में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. 

मार्ग परिवर्तित होने वाली ट्रेनों की सूची :

1. गाड़ी संख्या 22476, कोयंबटूर-हिसार रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को कोयंबटूर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड-बीकानेर होकर संचालित की जाएगी.

2. गाड़ी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को दादर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी.

3. गाड़ी संख्या 22663, चेन्नई एगमोर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को चेन्नई एगमोर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी.

4. गाड़ी संख्या 19224, जम्मू तवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-पालनपुर होकर संचालित की जाएगी.

5. गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-मदार- चंदेरिया होकर संचालित की जाएगी.

6. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी.

7. गाड़ी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित की जाएगी.

8. गाड़ी संख्या 16312, कोच्चूवली-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को कोच्चुवली से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी.

9. गाड़ी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को पुणे से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी.

10. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी.

11. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी.

12. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग चंदेरिया-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी.

रद्द की गई ट्रेनें  
1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी.

2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी.

बता दें कि राजस्थान के पाली में  Bandra Terminus-Jodhpur Suryanagari Express के बेपटरी होने की घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 11 बोगियां बेपटरी हुई हैं और मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.वहीं ट्रेन के एक यात्री ने न्यूज ANI के को बताया कि मारवाड़ जंक्शन से गाड़ी के रवाना होने के 5 मिनट बाद ही ट्रेन के भीतर वाइब्रेशन की आवाज आई. करीब दो से तीन मिनट बाद गाड़ी रुक गई. हम नीचे उतरे तो देखा कि स्लीपर कोच की बोगियां बेपटरी हो गई हैं. घटना के 15 से 20 मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंच गई.

यह भी पढ़ें:  Pali Rail Accident: पाली रेल हादसा, यात्रियों का पता लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget