एक्सप्लोरर

स्कूल में शिक्षकों को बंधक बनाकर चाकू से हमला, पूछताछ में बोला- 'जिंदा' होने का दे रहा था सबूत

Balotra News: हमलावर को जमीन जायदाद हड़प लिये जाने का डर सता रहा था. उसने स्कूल के क्लासरूम में घुसकर शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया.

Rajasthan News: बालोतरा जिले में बंधक बनाकर शिक्षकों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने बताया कि 'जिंदा' होने का सबूत देने के लिए घटना को अंजाम दिया था. परिजन और पड़ोसी बताते थे कि उसका डेथ सर्टिफिकेट बना हुआ है. ऐसे में उसे जमीन जायदाद हड़प लिये जाने का डर सता रहा था. जिंदा होने का सबूत देने के लिए आरोपी मिठौड़ा में मोबाइल टावर पर भी चढ़ा था.

पुलिस अधीक्षक कंवरिया ने बताया कि 19 जुलाई को चुली बैरा गांव धारणा के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में बाबूराम चाकू और पेट्रोल का कैन लेकर पहुंचा. उसने क्लासरूम का दरवाजा बंद कर टीचर पर पेट्रोल डालने की कोशिश की. टीचर की चीख सुनकर क्लासरूम में हेड मास्टर और अन्य टीचर पर आये. हमलावर ने कार्यवाहक हेड मास्टर हरदयाल सैनी, टीचर सुरेश और ग्रामीण भीखाराम पर चाकू से हमला कर दिया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाबूराम को कब्जे में लेकर पिटाई कर दी.

'जिंदा' होने का सबूत देने के लिए रची थी साजिश

घटना की गंभीरता देखते हुए सिवाना और सिणधरी थाने का जाप्ता बुलाया गया. ग्रामीणों आरोपी बाबूराम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बाबूराम को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया. ठीक होने के बाद कल उससे पूछताछ की गयी. जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हेड मास्टर हरदयाल सैनी, टीचर सुरेश को जोधपुर एम्स रेफर किया गया था. सिवाना पुलिस थाना अधिकारी इमरान खान ने बताया कि ग्राम पंचायत और तहसील में पता कर रहे हैं कि आरोपी बाबूराम का मृत्यु प्रमाण पत्र कब बना और किसने बनाया है.


स्कूल में शिक्षकों को बंधक बनाकर चाकू से हमला, पूछताछ में बोला- 'जिंदा' होने का दे रहा था सबूत

जमीन को हड़प लिये जाने का सता रहा था डर

आरोपी के दिमागी हालत की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि बाबूराम जुलाई के पहले सप्ताह रोजगार की तलाश में गुजरात गया था. गुजरात में काम नहीं मिलने पर 18 जुलाई की शाम बस से घर के लिए रवाना हुआ. रास्ते में उसने पेट्रोल और चाकू खरीदा. 19 जुलाई को ठेके से शराब लेकर सिवान से वाया पादरू जाने वाली बस में बाबूराम बैठ गया. बाबूराम की प्लानिंग थी कि रात या सुबह के समय प्रशासन को खुद को आग लगाने की धमकी देगा. चुली बेरा पहुंचने पर स्कूल के सामने बस से उतरे आरोपी का ख्याल बदल गया. अब उसने सोचा कि स्कूल के बच्चों को बंधक बनाकर जिंदा होने का सबूत देगा.

Rajasthan: मां और पति ने स्कूटी चलाने से रोका तो महिला मासूम बेटे सहित ट्रैन के आगे कूदी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget