एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बालोतरा में तांत्रिक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 7 लाख रुपये नहीं लौटाने पर की गई हत्या, पांच गिरफ्तार

Balotra News: बालोतरा में व्यक्ति के हत्या कर सड़क किनारे फेंकने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. साथ ही इस हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

Balotra Crime News: राजस्थान के बालोतरा (Balotra) जिले के समदड़ी में लावारिश व्यक्ति की लाश मिली थी. इस मामले को अब पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 14 फरवरी को समदड़ी पुलिस को जेठंत्री में नगर रोड पर एक लावारिस व्यक्ति की लाश मिली थी. मृतक की बॉडी पर कई तरह की चोटों के निशान थे. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को सीएचसी समदड़ी की मोर्चरी में रखवाया गया.

इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो शेयर किया. फिर मृतक की पहचान बादशाह खान के रूप में हुई. बालोतरा के समदड़ी पुलिस थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के मामले की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सूचनाओं के आधार पर जांच की. इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों तक पहुंची. इस मामले में पुलिस ने आरोपी केसाराम, जेठाराम, राजूराम, प्रकाश और चंदाराम को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने तांत्रिक का मर्डर करना स्वीकार किया है.

शादी करवाने के लिए तांत्रिक ने लिए थे सात लाख
पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, मृतक बादशाह खान तंत्र-मंत्र और झाड़ फूंक का काम करता था.  इसके चलते उसका गांव-गांव में आना जाना रहता था. इस दौरान उसकी पहचान गांव धुंधाड़ा के थानाराम सुथार से हो गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि, मृतक बादशाह खान ने थानाराम सुथार के दो बेटों केसाराम और जेठाराम की शादी करवाने के एवज में सात लाख रुपये लिए थे. तांत्रिक ने दोनों की शादी गुजरात की दो युवतियों से 13 दिसंबर 2023 को करवा दी, लेकिन एक महीने बाद वो दोनों लड़कियां बिना बताए अपने घर मेहसाणा चली गई और आने से भी मना कर दिया. इससे समाज और गांव में केसाराम, जेठाराम और उनके परिवार की बेज्जती होने लगी. इससे वो लोग नाराज चल रहे थे.

थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि, केसाराम और जेठाराम दोनों मृतक बादशाह खान से रुपये वापस मांग रहे थे. दोनों ने 11 फरवरी 2024 को फोन करके बादशाह खान को धुंधाड़ा बुलाया. इस पर मृतक बादशाह खान ट्रेन में उसी दिन धुंधाड़ा आ गया, जहां उसको लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर केसाराम पहुंचा. तांत्रिक केसाराम के घर पर ही रुका. इसे बाद सात लाख वापस मांगने पर तांत्रिक बादशाह खान का केसाराम और जेठाराम से झगड़ा हो गया. उसके बाद वो तांत्रिक बादशाह खान को गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए. वहां ले जाकर उसे लाठी डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी. फिर इस हत्या को हादसा बताने के लिए तांत्रिक को सड़क पर डालकर चले गए.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Politics: अब 'पैलेस ऑन व्हील्स' पर होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, डिप्टी CM दीया कुमारी बोलीं- 'राजस्थानी कला और संस्कृति के साथ...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget