एक्सप्लोरर

'भारत बाबर का नहीं रघुवर का देश', धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे

Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम किसी मजहब के विरोधी नहीं है. लेकिन अपने धर्म के कट्टर भी हैं. धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को जोधपुर पहुंचे वहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह 10:00 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां पर भक्तों ने जोरदार स्वागत किया. उसके बाद वहां से निकलकर वो केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर पहुंचे.

वहां दोनों की मुलाकात हुई. बागेश्वर धाम सरकार ने जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी शेखावत को आशीर्वाद भी दिया. उसके बाद बागेश्वर धाम सरकार रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित किया जा रहे रामोत्सव पखवाड़े में शामिल हुए.

'भारत बाबर का नहीं रघुवर का देश है'
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा ''भारत बाबर का नहीं रघुवर का देश है. सनातन को आगे बढ़ाने के लिए सभी हिंदुओं को जागना होगा. मैं हिंदुओं को जागने के लिए आया हूं. ''

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद जोधपुर द्वारा आयोजित रामोत्सव रामनवमी महोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि हम सभी हिंदू माथे पर तिलक लगाए. अपने घर के बाहर धर्म ध्वज लगाये.

उन्होंने कह  ''हम किसी मजहब के विरोधी नहीं है. लेकिन अपने धर्म के कट्टर भी हैं. हम किसी धर्म के विरोधी भी नहीं है. सबको रहना चाहिए. लेकिन कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.'' साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक मेरे प्राण रहेंगे. तब तक सनातनियों को एकजुट करता रहूंगा.

'देश को एक बार फिर विश्व गुरु बनाना है'
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच पर कहा कि मुझे कई लोग कहते थे कि तुम्हें डर नहीं लगता है. तो मैंने उन्हें कहा कि मैं डरता किसी से नहीं क्योंकि खाता बालाजी की हूं. और गाता भी बालाजी का ही हूं. सभी जात-पात छोड़कर सभी हिंदू एक बने देश को एक बार फिर विश्व गुरु बनाना है.

बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि वो आने वाले दिनों में जोधपुर में कथा भी करेंगे और दिव्या दरबार भी लगाएंगे. सनातन धर्म विरोधियों की ठठरी भी मारेंगे. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोग जात-पात भूल कर हिंदू बनोगे यह आप लोगों की अर्जी मैंने ले ली है अब मैं बालाजी से लडूंगा. सबको एक होना ही पड़ेगा.

जोधपुर में 5 दिन की कथा का आयोजन करेंगे
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वो सनातन धर्म विरोधियों की ठठरी भी मारेंगे. आप सभी मिलकर जात-पात भूलकर राजस्थान में हिंदू ध्वज लहराएंगे. बागेश्वर धाम सरकार ने कहा मैंने शेखावत जी से आते-जाते कहा कि तैयारी करो आने वाले दिनों में जोधपुर में 5 दिन की कथा का आयोजन करेंगे.

दिव्या दरबार भी लगाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में जोधपुर आता रहूंगा. जोधपुर के रामलीला मैदान में हुए इस आयोजन में शामिल होने के बाद बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाड़मेर के लिए रवाना हुए.

ये भी पढ़ें: पत्थर मारे, घर की महिलाओं को पीटा, जयपुर में जमीन कब्जा करने के लिए गुंडागर्दी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget