एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद चर्चा में आया लॉरेंस बिश्नोई तो क्या कुछ बोले बिश्नोई समाज के लोग?

Baba Siddique Murder Case: पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई कि क्या इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है? पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है.

Rajasthan News: माया नगरी मुंबई में सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शक की सूई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ भी घूमी है. पूर्व में लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मौत के घाट उतारने का दावा कर चुका है.

उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज किए जाने के बाद सलमान खान हिरण शिकार मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. 

बिश्नोई महासभा की कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास बुद्ध का कहना है कि बिश्नोई समाज जीव हत्या के विरुद्ध है. लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के बीच अपनी लड़ाई है. उसका हमारे बिश्नोई समाज से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन हमारा बिश्नोई समाज हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज है. सलमान खान के विरुद्ध काला हिरण शिकार मामले से जुड़े चार मामले कोर्ट में लंबित हैं. उन मामलों को लेकर राज्य सरकार तेजी लाये.

कोर्ट में है विचाराधीन
बिश्नोई महासभा कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास बुद्ध नगर ने कहा कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया है. सलमान खान के विरुद्ध 4 मामले कोर्ट में विचाराधीन है. जिन्हें 26 साल हो चुके हैं. कोर्ट में मामले विचाराधीन होने के कारण समाज में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सलमान खान ने वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत अपराध किया है. उसको लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. लेकिन पैसे के रसूख के चलते सलमान खान लगातार उस मामले को अटका रहे हैं. 

'बिश्नोई समाज नहीं करता है जीव हत्या'
रामपाल भवाद, बिश्नोई महासभा कार्यकारिणी सदस्य व बिश्नोई टाइगर फोर्स प्रदेश अध्यक्ष ने राजस्थान सरकार से अपील करते कहा कि जल्द से जल्द राजस्थान सरकार सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार मामलों की पुरजोर तरीके से पैरवी करे. इन्हीं मामलों का निस्तारण होना जरूरी है. क्योंकि इस मामलों के चलते लगातार समाज के युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा, ''बिश्नोई समाज जीव हत्या नहीं करता है. लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच कोई और बात होगी जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा चल रहा है. माफ करना पूरे समाज का निर्णय होगा किसी के कहने से कुछ नहीं होगा.''

ये भी पढ़ें: राजस्थान में BJP जातीय समीकरण के दम पर सात सीटों पर जीतना चाहती है उपचुनाव! जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget