एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: 'मेरे लाल का सपना पूरा...', जोधपुर के कारसेवक परिवार को मिला निमंत्रण, भावुक हुईं 87 वर्षीय शायरी देवी

Ram Mandir Opening: कारसेवक सेठाराम परिहार के भाई अमर परिहार ने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि मेरे भाई का बलिदान भगवान श्री राम के मंदिर के लिए हुआ. पूरा परिवार निमंत्रण मिलने से बेहद खुश है.

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे. ऐसे में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देशभर के राम भक्तों के साथ जोधपुर (Jodhpur) में भी है. देशभर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री रामचंद्र के इस भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन को बेताब हैं. जोधपुर शहर में ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में कारसेवक बनकर बलिदान दिया. मंदिर आंदोलन के दौरान शहीद हुए कारसेवकों के परिवार को भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया है.

जब 90 की दशक में भगवान श्री राम के मंदिर का आंदोलन चल रहा था, उस दौरान देश के हजारों युवा अयोध्या पहुंचे थे. इनमें से कुछ युवा अपने घर नहीं लौट सके. इनमें से एक थे मथानिया के सेठाराम परिहार जो अपने घर पर बिना बताए राममंदिर आंदोलन में शामिल होने के लिए अयोध्या निकल गए थे और फिर कभी वह लौटकर नहीं आए. वहीं उनके इंतजार में उनकी पत्नी का देहांत हो गया. घर में बूढ़ी मां, भाई और बहन के साथ एक बेटी और एक बेटा और पुत्रवधू है. कार सेवक सेठाराम की 87 वर्षीय माता शायरी देवी ने कहा कि तीन दशक के इंतजार के बाद मेरे लाल का सपना पूरा होता देखने के लिए भगवान ने मुझे जिंदा रखा है. 

हर रोज मां करती थी प्रार्थना
बता दें बेटे के निधन की खबर मिलने के बाद से वह बेसुध हो गई थी. दिन-रात भगवान से प्रार्थना करती थीं कि जिस सपने और लक्ष्य के लिए मेरे बेटे ने प्राण निछावर किया है. वह जल्द से जल्द साकार हो. वह सपना अब 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है. कारसेवक सेठाराम परिहार के भाई अमर परिहार ने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि मेरे भाई का बलिदान भगवान श्री राम के मंदिर के लिए हुआ. मेरे भाई सेठाराम की डेड बॉडी जब गांव पहुंची थी, तो समाज के लोगों ने कहा था कि समाज के शमशान में ही उनकी अंत्येष्टि को अग्नि दी जाएगी, लेकिन मेरे पिता ने कहा कि हमारी खुद की जमीन है, वहीं पर हम अंतिम संस्कार करेंगे. 

बेटे के लिए बनवाया मंदिर
वहां पर कारसेवक सेठाराम परिहार की समाधि बनाई गई है. इसी के साथ ही 1992 में ही राम मंदिर का निर्माण किया गया. जहां पर कार्तिक पूर्णिमा के दौरान बड़े मेले का आयोजन होता है. कार सेवक सेठाराम परिहार के बेटे मुकेश परिहार ने बताया कि जब मेरे पिता शहीद हुए थे, तो मैं उस समय मात्र डेढ़ साल का था. जैसे-जैसे बड़ा हुआ मेरे पिता सेठाराम के द्वारा किए गए काम की जानकारी मिली. मुझे बहुत गर्व होता है कि मेरे पिता भगवान श्री राम मंदिर के आंदोलन के शहीद हुए हैं. अब मेरे पिता का सपना साकार हो रहा है. हमें निमंत्रण मिला है हम 20 तारीख को अयोध्या जी के लिए गांव से निकलेंगे.

ये भी पढ़ें:

Karanpur Assembly Results: करणपुर के नतीजे के बाद बदला राजस्थान का समीकरण, कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर इतनी हुई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget