एक्सप्लोरर

Rajasthan News राजस्थान में शुरू होने जा रहा है एक अनूठा अभियान, अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा

Jaipur News: भारतीय अंगदान दिवस तीन अगस्त के अवसर पर इस महाभियान का विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा. इस दौरान 18 साल से ज्यादा के लोगों को प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक अंगदान की शपथ दिलवाई जाएगी.

Organ Donation Day 2023: राजस्थान में अब सरकार एक अनूठा अभियान छेड़ने जा रही है. इसमें मानव जीवन के लिए अहम भूमिका तैयार की जाएगी. इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है. अंगदान कर दूसरों को जीवनदान देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 'अंगदान जीवनदान' महाभियान के तहत 3 से 17 अगस्त तक अंगदान पखवाडा (Rajasthan Angdan) मनाया जाएगा. स्वास्थ्य भवन के सभागार में अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वयंसेवी संस्था मोहन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं वीसी के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई.   

कुछ ऐसी रहेगी अभियान की रूपरेखा

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, समाज के प्रबुद्धजनों, जिला अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विभिन्न संस्थानों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. इसका मकसद आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित करना है. इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, ट्रॉमा सेन्टर, पुलिस और विभिन्न विभागों को इससे जोड़ा जाएगा. जिससे प्रदेश में अंगदान के प्रति जनचेतना पैदा हो सके. 

उन्होंने बताया कि राजस्थान में जितनी अंगदान की जरूरत है, उतना हो नहीं रहा है. इस मामले में राजस्थान राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम है. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में अंग प्रत्यारोपण यूनिट भी स्थापित किए जा रहे हैं. इससे प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सहज एवं सुलभ होगी. इससे प्रदेश की जनता को काफी फायदा होगा क्योंकि जिन लोगों को अंगों की आवश्यकता है उन्हें अंग उपलब्ध होंगे.

चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य इस कार्य को प्राथमिकता पर लें और अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों को आगे लाए जिन्होंने अंगदान किया है.इसके साथ ही इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल कर इस अभियान को सफल बनाने की बात भी उन्होंने कही.

यह रहेगा कार्यक्रम

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि भारतीय अंगदान दिवस तीन अगस्त के अवसर पर इस महाभियान का विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा. इस दौरान 18 साल से ज्यादा के लोगों को प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक अंगदान की शपथ दिलवाई जाएगी. जो लोग अंगदान करना चाहते हैं उनसे सहमति ली जाएगी.इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष कैंपेन चलाया जाएगा.बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही वर्कशाप, रैली, साईकिल रैली, पोस्टर प्रतियोगिता आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: पुलिस से परेशान कारोबारी ने डीएसपी कार्यलय के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगाई, 50 फीसदी झुलसा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget