एक्सप्लोरर

जयपुर में अतुल सुभाष जैसा सुसाइड केस! इंजीनयर ने लिखा- 'मम्मी माफ कर दियो' और फिर लगा ली फांसी

जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर शुभम शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिवार का आरोप है कि शुभम अपनी पत्नी से परेशान था और अतुल सुभाष जैसे मामले में फंसने से डरता था.

Jaipur Engineer Suicide: राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी आत्महत्या का एक ऐसा मामला आया है जो बंगलुरु में हुए अतुल सुभाष सुसाइड केस से मिलता-जुलता है. जयपुर के सचिवालय में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. मामला बीते 14 दिसंबर का है, लेकिन सामने अब आया है. 28 वर्षीय इंजीनियर शुभम शर्मा ने महेश नगर सैनी कॉलोनी स्थित अपने घर पर ही जान दे दी और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

पुलिस को शुभम शर्मा की बॉडी के पास से जो सुसाइड नोट मिला था, उसमें उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा, "मम्मी मुझे माफ कर दियो. बहुत परेशान हो गया हूं. मैं हर चीज सही नहीं कर पायो". दूसरी ओर शुभम के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे. आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे पिटवाने की भी धमकी दिया करते थे और पैसों की डिमांड करते थे. 

'अतुल सुभाष की तरह केस में फंसने से डरता था शुभम'
शुभम के परिवार वालों का दावा है कि वह इस बात से डरता था कि कहीं ससुराल वाले उसके सामने अतुल सुभाष जैसी परिस्थिति न बना दें. इस डर से उसने मौत को गले लगा लिया. हालांकि, अभी इन आरोपों पर जांच चल रही है. जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी. 

शुभम के ससुराल पक्ष से पुलिस करेगी पूछताछ
शुभम पांच बहनों में इकलौता भाई था और मूलत: करौली का रहने वाला था. फिलहाल, जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में रह रहा था. सुसाइड मामले में जांच पहले से चल रही थी, लेकिन अब इस सुसाइड नोट ने जांच में नया मोड़ ला दिया है. अब पुलिस शुभम शर्मा के परिवार वालों से पूछताछ करने की बात कह रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्ज ही मामले में जांच पूरी कर शुभम शर्मा को न्याय दिलवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, पुलिसकर्मियों को आई चोट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget