एक्सप्लोरर

'पब्लिक मेमोरी से गायब होने का इंतजार...', PM Modi का नाम लेकर ऐसा क्यों बोल गए अशोक गहलोत?

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने NEET परीक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं.

Ashok Gehlot News: देश भर में चल रहे NEET परीक्षा के मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने NEET परीक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने में क्यों देरी की जा रही है? गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने 26 लाख अभ्यर्थियों वाली रीट परीक्षा में अनियमितता सामने आने पर पेपर रद्द कर दोबारा पेपर करवाया था और 50,000 बच्चों को नौकरी दी थी.

उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार NEET परीक्षा के मामले में मेहनती विद्यार्थियों का हक मारना चाहती है और अपनी गलती छिपाने के लिए लाखों बच्चों की आशाओं को हमेशा के लिए खत्म कर रही है.''

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने पूछा कि परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने में क्यों देरी की जा रही है? 

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रधानमंत्री श्री @narendramodiएवं उनकी सरकार पिछले 10 साल से हर जरूरी मुद्दे पर मौन साधकर उस मुद्दे के पब्लिक मेमोरी से गायब होने का इंतजार करती है। ऐसा ही ये अब NEET परीक्षा के मुद्दे पर कर रहे हैं. जब जांच एजेंसियों ने मान लिया कि पेपर लीक हुआ है, NTA में अनियमितताएं हुईं हैं तो पहली परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने में क्यों देरी की जा रही है? मीडिया में भी इस मुद्दे को दबा सा दिया है.''

अशोक गहलोत ने कहा, ''हमारी सरकार के दौरान 26 लाख अभ्यर्थियों वाली रीट परीक्षा में अनियमितता सामने आने पर हमने पेपर रद्द कर दोबारा पेपर करवाया एवं 50,000 बच्चों को नौकरी दी. अपनी गलती मानकर उसमें सुधार करना लोकतंत्र की खासियत है. क्या केन्द्र सरकार NEET परीक्षा के मामले में मेहनती विद्यार्थियों का हक मारना चाहती है एवं अपनी गलती छिपाने के लिए लाखों बच्चों की आशाओं को हमेशा के लिए खत्म कर रही है.''

ये भी पढ़े : करंट के झटके देकर मार डाला? विश्व कप T20 में भारत की जीत की खुशी में आधी रात को मिलने पहुंचा था प्रेमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget