एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का सीएम भजनलाल पर तंज- 'उनकी बातों को माइंड नहीं करना चाहिए, पहली बार...'

Ashok Gehlot News: अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वे नए हैं और उन्हें कई बातों की जानकारी नहीं है, इसलिए उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

Ashok Gehlot on Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच लगातार राजनीतिक घमासान जारी है. दोनों दिग्गज नेताओं की वजह से राजस्थान की राजनीति सुर्खियों में आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले तीन दिन से जोधपुर प्रवास पर हैं.

इस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसा. अशोक गहलोत ने कहा, "सीएम भजनलाल भी नए हैं न, वो पहली बार मुख्यमंत्री बन हैं, पहली बार विधायक बने हैं, नौजवान हैं तो अभी उनको कई जानकारी नहीं हैं. इसलिए वो ऐसी बातें बोल देते हैं, माइंड नहीं करना चाहिए. वो भजनलाल जी हैं, भजनलाल जी भजन करने वाले भी होते हैं. उनको तमाम बातों की जानकारी नहीं है."

भजनलाल शर्मा के इमरजेंसी वाले बयान पर प्रतिक्रिया
जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इमरजेंसी के मुद्दे पर दिए बयान पर अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, "देखिए फर्क इतना ही है. जब इमरजेंसी लगी थी, उस वक्त कई लोग जेल गए थे. इमरजेंसी की जो घटना थी उसके बाद जब इंदिरा गांधी की वापस आंधी चली, तब वह प्रधानमंत्री बनीं. तब भी हमने पब्लिकली कहा कि इसमें कई खामियां हुईं, कुछ गलतियां हुई हैं. उसके लिए हमें खेद है. वो चैप्टर क्लोज हो गया. इससे ज्यादा आप क्या चाहते हैं?"

'जेल हम भी गए हैं'- अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा, "जेल हम भी गए हैं, भजनलाल जी को नहीं मालूम है. इतना ही फर्क है कि हम जेल तब गए जब 1978 में इंदिरा गांधी को आपने पार्लियामेंट से निष्कासित कर दिया और जेल भेज दिया. उनके समर्थन में लाखों लोग जेल गए. मेरे ख्याल से दो हजार लोग तो जोधपुर से जेल गए होंगे. उस समय का माहौल अलग था."

यह भी पढ़ें: जयपुर: अपनी ही मासूम बेटियों का रेप करता रहा पिता, सालों तक खौफ में खामोश रही मां, ऐसे हुआ खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget