एक्सप्लोरर

Rajasthan: अशोक गहलोत का RSS-BJP पर निशाना, 'कांग्रेस ने बीआर अंबेडकर का...'

Rajasthan News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर अंबेडकर विवाद पर हमला बोला. गहलोत ने ये भी कहा कि ईआरसीपी समझौते को सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

Ashok Gehlot Targeted BJP: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर पर हाल में हुए विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे कभी संविधान और अंबेडकर पर विश्वास नहीं करते. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने तो संविधान को मानने से ही इनकार कर दिया था और इनकी आजादी के आंदोलन में कोई भागीदारी नहीं थी तथा ये लोगों को गुमराह करते हैं.

गहलोत ने सोमवार (23 दिसंबर) को जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन लोगों (आरएसएस-बीजेपी) का विश्वास न संविधान पर था, न अंबेडकर पर था और ये तो जग जाहिर है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर का सम्मान किया और उन्हें संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनवाया.

'सत्य-अहिंसा पर चलकर कर रहे हैं राजनीति' 
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर गहलोत ने कहा कि परियोजना के लिए नया नाम दे दिया गया, लेकिन, समझौते को गुप्त क्यों रखा गया? उन्होंने इसे सार्वजनिक करने की मांग की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बीजेपी के सांसदों को कथित रूप से धक्का दिए जाने को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी सत्य-अहिंसा पर चलकर राजनीति कर रहे हैं.

'देश और दुनिया जानती है राहुल गांधी के बारे में'
उन्होंने कहा, “ उनके परिवार में इंदिरा गांधी शहीद हो गईं. उनके पिता राजीव गांधी शहीद हो गए, जिसने पिता के हत्यारे को माफ करने की पैरवी की. वो व्यक्ति धक्का दे सकता है क्या?” गहलोत ने कहा ‘‘संसद परिसर में तो सीसीटीवी कैमरे हैं. वीडियोग्राफी होगी. उस वीडियोग्राफी को छुपाकर क्यों रखा गया है? राहुल गांधी के बारे में देश और दुनिया जानती है.’’

ये भी पढ़ें: क्या राजस्थान सरकार में हो सकता है फेरबदल? पीएम मोदी से वसुंधरा राजे की मुलाकात से चढ़ा सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget