एक्सप्लोरर

'किसी को पंचायती करने की जरूरत नहीं', जिला अध्यक्षों के चयन पर अशोक गहलोत की दो टूक

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गहलोत ने नेताओं को सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि चयन पूरी तरह आलाकमान का अधिकार है, कोई सिफारिश या गुटबाजी न करें.

राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. दिल्ली में बुधवार को हुई कई दौर की बैठकों में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की गई. सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के 50 जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने हैं, जिनमें से 48 जिलों के नामों पर चर्चा पूरी हो चुकी है, जबकि बांरा और झालावाड़ जिलों के फैसले उपचुनावों के चलते फिलहाल टाल दिए गए हैं.

यह संगठन सृजन अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इसी के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को नया रूप देने की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि, इसी बीच पार्टी में गुटबाजी की खबरें सामने आई हैं. कुछ नेताओं पर आरोप है कि वे पर्यवेक्षकों को फोन कर अपने समर्थकों के नाम की सिफारिश कर रहे हैं.

कौन ' बनेगा और कौन नहीं संगठन में होगा तय- अशोक गहलोत

इन सिफारिशों और दबावों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नेताओं को साफ संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि कौन जिला अध्यक्ष बनेगा और कौन नहीं, यह फैसला केवल आलाकमान का है. किसी भी नेता को पंचायती करने की जरूरत नहीं है. गहलोत ने आगे कहा कि यदि किसी को कोई सुझाव देना है तो वह सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी के सामने अपनी बात रख सकता है, न कि पर्यवेक्षकों पर दबाव बनाए.

हाईकमान के निर्णय का करना होगा सम्मान - गहलोत

गहलोत ने नेताओं को यह भी नसीहत दी कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और जो भी नाम चुने जाएंगे, उनका सभी को स्वागत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि हम सच्चे मन से काम करना चाहते हैं तो हमें हाईकमान के निर्णय का सम्मान करना होगा.

राजनीतिक गलियारों में गहलोत के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पार्टी के अंदरखाने चर्चा थी कि कुछ वरिष्ठ नेता अपने गुट के लोगों को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए सक्रिय हैं और पर्यवेक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं. इससे पार्टी के अन्य नेताओं में नाराजगी थी.

दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं हुए गहलोत

सूत्रों के अनुसार, अशोक गहलोत को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने इस बैठक में शामिल न होकर यह संकेत दे दिया कि वे जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया से खुद को दूर रख रहे हैं. गहलोत ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है और अंतिम निर्णय सिर्फ आलाकमान का होगा.

दिल्ली में हुई बैठक में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे. इन सभी नेताओं से जिला अध्यक्षों के संभावित नामों पर वन-टू-वन चर्चा की गई.

सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलों में मौजूदा जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका मिल सकता है, जबकि दो से तीन जिलों में महिला नेताओं को भी जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है. वहीं, संभावित सूची में कई सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं.

कांग्रेस आलाकमान अब संगठन सृजन अभियान के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है. उम्मीद है कि जिला अध्यक्षों के नामों की औपचारिक घोषणा इस महीने के अंत तक या नवंबर के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget