एक्सप्लोरर

10 दिन के भीतर दूसरी बार 'मानेसर कांड' का जिक्र, अशोक गहलोत के बयान से बढ़ा सियासी पारा!

Ashok Gehlot News: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए. ये लोग जो तमाशा कर रहे हैं, जनता सब समझ रही है.'

राजस्थान की सियासत में 'मानेसर कांड' को हुए 6 साल हो चुके हैं लेकिन उसके जख्म फिर से ताजा हो गए हैं, जब अशोक गहलोत ने 10 दिनों के अंदर दो बार इस घटना का जिक्र किया. ये उनका सियासी अंदाज है या फिर कोई सामान्य बात ये तो वही जानें, लेकिन गहलोत के बयानों से सियासी पारा जरूर चढ़ गया है. पिछले दिनों 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डीडवाना में भी अशोक गहलोत ने मानेसर कांड का जिक्र किया था.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''ये बार बार भजनलाल शर्मा जी और मदन राठौड़ जी हमारे ऊपर बोलते हैं, वो चाहते हैं कि सचिन पायलट का नाम लूं कि लोग मानेसर गए थे. वो चाहते हैं कि नाम लें तो इनकी लड़ाई शुरू हो जाए.''

क्या आपने राजस्थान वालों को छोड़ा- अशोक गहलोत

उन्होंने आगे कहा, ''मैं इनको दोष देता हूं. बताओं आपने हॉर्स ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की. क्या आपने राजस्थान वालों को छोड़ा? हम तो एकजुट हैं. इनको पूछो आपने कोई कमी रखी क्या? हम लोग इनके कुकर्मों, कुकृत्यों से राजस्थान के अंदर 34 दिन होटल में रहे. बीजेपी के नेता जो कर रहे हैं तो जनता समझ नहीं रही है क्या? 

हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए- अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने आगे कहा, ''ठीक है कि चुनाव में हम लोग कामयाब नहीं हो पाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह खूब झूठ बोले थे. हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया. हमारे ऊपर 5 लाख, 50 लाख वाला भी आरोप लगाया गया. चुनाव जीतना अलग बात है, लेकिन ये लोग जो तमाशा कर रहे हैं, जनता सब समझ रही है.''

पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है- अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को घेरते हुए आगे कहा, ''ये तमाशा कहां नहीं हो रहा है? वेस्ट बंगाल में क्या हो रहा है, सब देख रहे हैं. लोकतंत्र में इनका विश्वास नहीं है. अगर अभी नई पीढ़ी देश की स्थिति नहीं समझ पाएगी तो इसका परिणाम सबको भुगतना पड़ेगा.''

राजस्थान महिला आयोग में चेयरमैन समेत सदस्यों के पद खाली, हजारों केस पेंडिंग, कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget