एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot Birthday: PM मोदी ने अशोक गहलोत को दी जन्मदिन पर बधाई, मुख्यमंत्री ने किया रिप्लाई, जानें क्या कहा

Happy Birthday Ashok Gehlot: सीएम अशोक गहलोत के लिए जन्मदिन पर बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर जारी है. उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं.

CM Ashok Gehlot Birthday: राजस्थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) बुधवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उन्हें समर्थकों, कांग्रेस के नेताओं और विरोधी पार्टी के नेताओं की तरफ से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं. जन्मदिन के इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी सीएम गहलोत के लिए शुभकामनाओं भरा संदेश ट्विटर पर लिखा. वहीं, सीएम गहलोत ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, 'राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.' पीएम मोदी के ट्वीट पर सीएम गहलोत ने जवाब दिया, 'पीएम नरेंद्र मोदी आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार जताता हूं.' राजनीतिक जीवन में बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर तल्ख टिप्पणियां भले करते हों लेकिन कई बार ऐसे मौके आए हैं जब इनके नेताओं को आत्मीयता से मिलते हुए भी देखा गया है.

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी बीते दिनों अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम गहलोत के लिए 'मेरे मित्र' शब्द का इस्तेमाल किया था. 

यहां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे सीएम गहलोत
सीएम गहलोत का जन्मदिन इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है. ऐसे में उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कांग्रेस की ओर तैयारियां की गई हैं और राजधानी में जयपुर में जगह-जगह होर्डिंग भी लगाए गए हैं. सीएम गहलोत अपना जन्मदिन राजस्थान के सबसे पिछड़े इलाके उदयपुर जिले के कोटड़ा में आदिवासियों के साथ मनाएंगे.

उनके दौरे को देखते हुए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इलाके में तैयारियों का जायजा लिया है. उन्होंने शिविर स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. माना जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के लिए जगह का सिलेक्शन भी चुनावी रणनीति का ही एक हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें: Udaipur Tourism: गर्मी की छुट्टी में 'लेक सिटी' घूमने का बेहतरीन अवसर! बारिश में और खूबसूरत मौसम बना रहेगा सुहाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget