एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Election: अशोक गहलोत बोले, 'BJP का प्रचार मोदी की गारंटी पर केंद्रित, माहौल से लगता है इंडिया गठबंधन...'

Lok Sabha Elections: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में होर्डिंग पर बीजेपी के किसी उम्मीदवार का नाम या फोटो नहीं है, बीजेपी का नाम नहीं है. ये उनकी हार की सबसे बड़ी वजह बनेगी.

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का भरोसा जताया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने शुक्रवार (10 मई) को कहा कि देश में चुनावी माहौल से लगता है कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ जीतेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना बीजेपी को भारी पड़ेगा. मीडिया से बातचीत में गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ जीतने जा रहा है.

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह खूब हौसला अफजाई करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सभी प्रयास विफल हो रहे हैं क्योंकि उन पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में तकलीफ है कि लोकतंत्र खत्म हो रहा है.

अशोक गहलोत का बीजेपी पर हमला

पूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि बीजेपी ने अपने प्रचार अभियान को मोदी और मोदी की गारंटी पर ही केंद्रित रखा जो उसके लिए भारी पड़ेगा. उन्होंने कहा,‘‘लगता है कि अमित शाह और मोदी जी ने गलती कर दी. यह बहुत भारी गलती है. गलती यह है कि चुनाव से एक-दो महीना पहले तय करना कि चुनाव सिर्फ मोदी के नाम पर लड़ा जाएगा. अगली बार मोदी सरकार. मोदी की गारंटी.’’

कांग्रेस नेता गहलोत ने कहा कि पूरे देश में होर्डिंग पर बीजेपी के किसी उम्मीदवार का नाम या फोटो नहीं है, बीजेपी का नाम नहीं है, वहां पर केवल मोदी की गारंटी है. यही बात हार का सबसे बड़ा कारण बनेगी. 

सीएम केजरीवाल की जमानत पर क्या बोले गहलोत?

इसके साथ ही गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने का स्वागत किया. गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा,‘‘अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूर्व में गिरफ्तार किए गए संजय राउत, संजय सिंह समेत तमाम राजनीतिक लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल सके और उनका काफी समय जेल में व्यर्थ हुआ. चुनाव के दौरान शीर्ष अदालत का फैसला चुनाव में समान अवसर प्रदान करने वाला है.’’ राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस का संबंध टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ', BJP के 400 दावे पर क्या बोले CM भजनलाल शर्मा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget