एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत का सवाल, क्या नीरव और ललित मोदी ओबीसी हैं? कहा- बीजेपी एक समाज को भड़काने के लिए कर रही ऐसी बात

Rajasthan News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर ओबीसी के अपमान का आरोप लगाया था. वहीं सीएम गहलोत ने इसको लेकर पलटवार किया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आरोप पर पलटवार किया  है. दरअसल बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया. वहीं इसके जवाब में सीएम गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है और इसका इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि उसने उनके जैसे ओबीसी नेता को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया.

लगाया ओबीसी के अपमान का आरोप
दरअसल, राहुल गांधी को पिछले हफ्ते गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में 'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई है. बीजेपी प्रमुख जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गांधी पर अपनी टिप्पणी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान करने का आरोप लगाया है.

गहलोत ने राजघाट पर कांग्रेस के एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में गुजरात चुनाव में यह कहकर एक 'प्रयोग' किया था कि कांग्रेस के एक नेता ने उन्हें उनकी जाति के बारे में गाली दी थी. गहलोत ने कहा कि और उसी को दोहराते हुए, बीजेपी चुनाव से पहले फिर से दावा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया.

'क्या नीरव मोदी, ललित मोदी चोर'
गहलोत ने आरोप लगाया, "2017 में जब भाजपा गुजरात चुनाव हार रही थी, तब मोदी ने वहां कांग्रेस के खिलाफ ओबीसी कार्ड खेला था. भाजपा आज फिर से ओबीसी को गुमराह करने का अभियान चलाना चाहती है." उन्होंने सवाल किया कि क्या नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़े ओबीसी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, "आप नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों को बचा रहे हैं और फिर कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है."

'मुझे ओबीसी को तीन बार बनाया सीएम'
सीएम गहलोत ने कहा कि क्या कोई भूल सकता है कि कांग्रेस ने ओबीसी और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कितना कुछ किया है. गहलोत ने कहा, "मुझे सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया. मैं ओबीसी हूं. ओबीसी माली समुदाय (विधानसभा में) का केवल एक सदस्य है और वह मैं हूं."

अपमान का मुद्दा बना रही बीजेपी
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्हें लगातार सीएम बनाए जाने से बड़ा संदेश वहां के ओबीसी के लिए क्या हो सकता है. गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ओबीसी समुदाय से आते हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "चुनाव होने वाले हैं, इसलिए बीजेपी ओबीसी अपमान का मुद्दा बना रही है. यह निराधार है."

सीएम ने आगे कहा कि गांधी परिवार का बलिदान सबके सामने है और राहुल गांधी लगातार बेरोजगारी और ऊंची कीमतों का मुद्दा उठा रहे हैं. गहलोत ने कहा, "वे राहुल गांधी द्वारा संसद में लगाए गए आरोपों का जवाब नहीं दे सके. मैंने पहले कभी नहीं देखा कि आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री मौन व्रत साध लेते हैं."

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी देश की आवाज बनकर उभरे हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ते रहेंगे कि देश में लोकतंत्र जिंदा रहे."

ये भी पढ़ें

Rajasthan: अजमेर BJP जिलाध्यक्ष पर शिवलिंग चोरी कर 85 करोड़ में बेचने का आरोप, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget