एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुनाव से पहले सीएम गहलोत का बड़ा सियासी दांव, 19 नए जिलों और तीन संभाग का किया एलान, पढ़ें लिस्ट

Rajasthan New Districts: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है. राजस्थान में 19 नए जिले और तीन नए संभाग का एलान सीएम ने सदन में किया.

Rajasthan New Districts Name: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है. सीएम ने सदन में राज्य में 19 नए जिले और तीन नए संभाग की घोषणा कर दी. गहलोत के एलान के बाद राजस्थान में अब जिले 33 से बढ़कर 50 हो जाएंगे, जबकि संभाग की संख्या सात से बढ़कर दस हो जाएगी. नए जिले बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसपर सीएम ने मुहर लगा दी. सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कुछ नए जिलों के गठन की मांग की गई थी. इसके लिए एक एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था और अंतिम रिपोर्ट मिल गई. सीएम ने कहा कि वो अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करते हैं.

कौन-कौन नए जिले बनेंगे?

राज्य में अनूपगढ, ब्यावर, बालोतरा, डीग, डीडवाना, दूदू, गंगापुर सीटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपुतली, बहरोड़, खैरथल, फलोदी, सलुंबर, सांचोर, शाहपुरा और नीम का थाना नए जिले होंगे.

तीन नए संभाग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एलान के बाद राजस्थान में तीन नए संभाग होंगे. इसमें बांसवाड़ा, पाली और सीकर नए संभाग होंगे. अब तक जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग थे.

दो जिलों में बंटे जयपुर और जोधपुर
गौरतलब है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर को और जोधपुर को अब दो जिलों में बांटा गया है. पहले राजस्थान में कुल 33 ज़िले थे और अब 19 ज़िले और बढ़ गए हैं. 

CM गहलोत ने किया विधायक फंड का दायरा बढ़ाने का भी एलान
बताया जा रहा है कि विधायकों को विकास के लिए मिलने वाले एनुअल फंड (MLALAD) का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है. सीएम ने इसके नियमों में बदलाव करने का एलान किया है. साथ ही, इसके तहत करवाए जाने वाले काम की संख्या भी बढ़ाई जा रही है.

मदरसा पैराटीचर्स की भर्ती का एलान
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मदरसा पैराटीचर्स के 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. सीएम गहलोत ने कहा कि अब मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को दो यूनिफॉर्म दी जाएंगी और इसके लिए 75 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है. 

यह भी पढ़ें: Brahmin Mahapanchayat: जाट समुदाय के बाद अब ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, 19 मार्च को महापंचायत का एलान, चावल बांटकर दिया न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget