एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'राजस्थान में भी केंद्र सरकार ने ED का प्रयोग करके देख लिया लेकिन...', CM गहलोत का निशाना

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के छापों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तरह यहां भी प्रयोग किया गया था.

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. सीएम गहलोत ने गुरुवार को कहा कि केंद्र ने राजस्थान में भी प्रयोग करके देख लिया लेकिन यह विफल हो गया. जयपुर में 1410 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण करते हुए गहलोत ने यह बात कही.

सीएम गहलोत ने कहा, ‘‘देश में हालात बहुत गंभीर हैं. हम कहते रहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं...आयकर, ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) दबाव में हैं... उन्हें नहीं चाहते हुए भी जाना पड़ता है.. घरों में घुसना पड़ता है. तंग करते हैं.'' हाल ही में की गई ईडी की कुछ कार्रवाइयों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'राजस्थान में भी प्रयोग करके देख लिया, फेल (असफल) हो गए.'

लोकतंत्र कहां जहा, सोचने की बात है- गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा, 'अखबारों में ईडी की बातें चल रही थी, कहीं चांदी मिल गई, कहीं सोना मिल गया, कहीं पैसा मिल गया. इसका कौन धणी-धोरी है, इसका पता किया क्या. सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या...आप सोच सकते हैं, लोकतंत्र कहां जा रहा है. हमें इसका भी मुकाबला करना होगा.' ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर बरसते हुए गहलोत ने कहा, 'प्रधानमंत्री खुद इसी जयपुर में आप लोगों से वादा किया था कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की मांग को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखूंगा.'

नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री पर हमला
किसी का नाम लिए बगैर गहलोत ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में 25 सांसद दिए, उनको (एनडीए) जिताकर... मंत्री यहां का है... इतना निक्कमा नाकारा मंत्री है, वो हमारा मंत्री ...अपना जोधपुर का सांसद... क्या एक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करवा सकते. बहानेबाजी करते हैं, लोगों को भ्रमित करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘25 सांसद क्या कर रहे हैं .. पूछो इन सांसदों को... जनता ने आप पर विश्वास करके आपको सांसद बना दिया और आप क्या कर रहे हो. कोई जवाब नहीं इनके पास .’’ कांग्रेस को फिर जिताने का आह्वान करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, 'इस बार सरकार रिपीट करके दिखाओ. आप देखेंगे कि रिपीट होने के बाद पांच साल में काम होगा. राजस्थान इतिहास बनाएगा.''

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: उदयपुर शहर विधानसभा सीट चार चुनाव से BJP का वर्चस्व, कांग्रेस के लिए चुनौती, जानें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget