एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर सैन्य स्टेशन पहुंचे आर्मी कमांडर, कहा- किसी भी चुनौती के लिए रहें तैयार

Jodhpur News: लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, आर्मी कमांडर, दक्षिणी कमान ने अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान जोधपुर सैन्य स्टेशन में मुख्यालय डेजर्ट कोर का दौरा किया.

Jodhpur News: लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, आर्मी कमांडर, दक्षिणी कमान अपने दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर के सैन्य स्टेशन पहुंचे. इस दौरान आर्मी कमांडर ने फॉर्मेशन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास, जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने उन्हें फॉर्मेशन द्वारा किए जा रहे ऑपरेशनल, ट्रेनिंग और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. सेना कमांडर ने हाल ही में आयोजित सैन्य अभ्यास दक्षिण शक्ति और सागर शक्ति के दौरान डेजर्ट कोर द्वारा प्रदर्शित प्रशिक्षण के उच्च मानकों की सराहना की.

जनरल नैन ने सैनिकों के साथ बातचीत की और हर समय उच्च मनोबल और परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए सभी रैंकों के प्रयासों की सराहना की.  इस मौके पर आर्मी कमांडर ने सभी रैंकों को किसी भी चुनौती के लिए लगातार तैयार, पेशेवर रूप से सक्षम रहने और "भविष्य के युद्धों" से लड़ने के लिए लगातार नई रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाएं विकसित करने का आह्वान किया. अपने दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान उन्होंने नवर्निर्मित कोणार्क युद्ध स्मारक का दौरा किया, जो कोणार्क कोर के उन सभी बहादुरों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.

इसके अलावा आर्मी कमांडर ने इस दौरान प्रतिष्ठित आर्मी कमांडर पोलो कप का एक मैच भी देखा और उसमें भाग लेने वाली टीमों के साथ बातचीत की और इसके विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. बता दें कि आर्मी कमांडर के साथ आवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता नैन भी मौजूद थीं, जिन्होंने जोधपुर में तैनात सैनिकों के परिवारों के साथ बातचीत की और उन्हें सैन्य स्टेशन में परिवारों के लिए कल्याणकारी पहल और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें :

सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर राज्य को देश की आपराधिक राजधानी बनाने कि बात कह कर निशाना साधा

Omicron in Rajasthan: राज्य में ओमिक्रोन के तीन नये मामले, सीएम गहलोत ने दिये सख्त निर्देश

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget