एक्सप्लोरर

सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर राज्य को देश की आपराधिक राजधानी बनाने कि बात कह कर निशाना साधा

राजस्थान सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने मेवाड़ दौरे के दौरान जमकर निशाना साधा. पूनिया ने कांग्रेस पर राज्य को अपराध,बेरोजगारीऔर महंगाई में देश में सबसे आगे कर देने का आरोप लगाया.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार को अपने मेवाड़ दौरे के दौरन राजसमंद का दौरा किया. उन्होंने नाथद्वार पहुंच कर श्रीनाथ जी मंदिर में भी दर्शन किया. राजसमंद पहुंचे पूनिया ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को भी संबोधित भी किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर बूंदी में 15 साल की एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हाल ही में एक आरटीआई कार्यकर्ता पर हुए हमले का हवाला देते हुए राज्य के कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान जैसे एक शांतिपूर्ण राज्य को क्राइम कैपिटल बना कर रख दिया है.

राजसमंद में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कांग्रेस को और भी कई मुद्दों पर घेरा. पूनिया ने कांग्रेस पर वादाखिलाफ़ी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की सरकार पर जमकर हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया. बेरोज़गारी के मसले पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि आदिवासी युवा रोजगार मांग रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें रोजगार नहीं दे रही है और मौजूदा समय में राजस्थान में बेरोजगारी दर 27% पर है. अपराधों के विषय में बोलते हुए पूनिया ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान जैसा शांतिपूर्ण राज्य अपराध की राजधानी बन गया है.

Delhi Night Curfew: दिल्ली में आए कोरोना के 331 नए मामले, आज रात से लागू होगा नाइट कर्फ्यू | जानें किसे मिलेगी छूट

पूनिया ने इस सभा में हाल ही में कांग्रेस द्वारा राज्य में महंगाई के खिलाफ़ आयोजित किए गए रैली पर भी निशाना साधा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी यहां आकर महंगाई के खिलाफ़ रैली करते हैं लेकिन पूरे देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और आराजकता जो है उसके मूल में कांग्रेस ही है. उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में ही है. एक गांव कई सालों से बिजली बिलों का बहिष्कार कर रहा है. राज्य में डीजल और पेट्रोल पर लगने वाला अधिक वैट महंगाई बढ़ने का प्रमुख कारण है. पड़ोसी राज्यों से तुलना करते हुए पूनिया ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में राज्य में ईंधन की कीमतें काफ़ी महंगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget