एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उलगुलान फॉर्मूला लागू करने की दी सलाह, कहा- जनता करेगी कांग्रेस का हिसाब

Rajasthan Election: राजस्थान की राजनीति में जनजातीय मतदाताओं की संख्या अहम मानी जाती है. विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने जनजातीय समूह को अपने पाले में करने के लिए कोशिश तेज कर दी है.

Arjun Munda Udaipur Visit: राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election) से पहले सारी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को साधने के लिए जुट गई हैं. प्रदेश के मतदाताओं में जनजातीय वोटर (Tribal Voters) की भूमिका अहम मानी जाती रही है. यही वजह है कि कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) जनजातीय मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं. इस क्रम में बीजेपी नेता और केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) उदयपुर (Udaipur) पहुंचे. 

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा में उदयपुर संभाग के जनजातीय क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान वार्ड पंच से लेकर विधायक तक बड़ी संख्या में उपस्थिति हुए. उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और डबल इंजन की सरकार लाने की बात कही, उन्होंने इस दौरान राजस्थान उलगुलान का फॉर्मूला लागू करने को कहा. 

प्रदेश कांग्रेस सरकार पर अर्जुन मुंडा ने लगाये ये आरोप

केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, 'आज के इस सम्मेलन में जनता के हितों के लिए काम करने वाले एक छोटी इकाई के जनप्रतिनिधि से लेकर, जनजाति समूह के बड़ी संख्या विधायक और सांसद उपस्थित थे. जो निश्चित रूप से जनजाति वर्ग के लिए गौरव की बात है.' उन्होंने कहा कि, 'आज के इस दौर में जब पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार, जंगलराज, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक के मामले में युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ और अनेक प्रकार की समस्याओं से त्रस्त है, वहां हमारे इन जनप्रतिनिधियों का दायित्व बढ़ जाता है.'

भारतीय जनसंघ राष्ट्रवाद की विचारधारा से थी प्रेरित- अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'कांग्रेस ने सत्ता की राजनीति में उलझा कर देश को लूट लिया. कांग्रेस ने देश के हित में न सोचकर सत्ता की स्वार्थ परक राजनीति को अपनाया. उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राजनीति की एक नई यात्रा को प्रारंभ किया जो राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित थी. कांग्रेस पार्टी को लेकर उन्होंने बताया कि जनता को फ्री का लाभ देकर दोबारा सत्ता में आने की तिकड़म बाजी की जा रही है, ऐसी राजनीति की जा रही है जिसको अब जनता भी समझ चुकी है. 

जनजाति परिवार को अर्जुन मुंडा ने दी ये सलाह

आगामी विधानसभा को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा कि, 'आने वाले समय में मौके पर जनता इनका हिसाब करेगी.' उन्होंने कहा कि प्रदेश का यदि भला चाहते हैं तो हमें हर हाल में कांग्रेस को उखाड़ फेंकना होगा और डबल इंजन की सरकार बनानी होगी. जनजाति आदिवासी परिवार के कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी बीजेपी के उम्मीदवारों को जिताने का काम करें. उनके लिए प्रचार प्रसार करें तभी भारत की सरकार अपना उद्देश्य पूर्ण कर पाएगी.

क्या है उलगुलान?

बता दें कि बिरसा मुंडा के नेतृत्व में झारखंड में 19वीं सदी में जनजातीय आंदोलन में से एक है मुंडा विद्रोह. इसमें अंग्रेजों, भारतीय शासकों और जमीदारों को खदेड़ना था. इसके लिए उलगुलान का विद्रोह छिड़ा था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में 1.50 लाख की रिश्वत लेते एईएन रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी ने किया मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget