एक्सप्लोरर

Rajasthan: आपके घर आएगी एंटी करप्शन ब्यूरो की चिट्ठी तो चौंकिएगा मत! पूछा जाएगा ये सवाल

ACB Action in Rajasthan: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने खास अभियान छेड़ा हुआ है. एसीबी आम लोगों की मदद से अब भ्रष्टाचारियों पर लगामा लगाने की तैयारी कर रही है.

Rajasthan News: भ्रष्टाचार का सामना करने वालों में से कुछ लोग हिम्मत जुटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के पास जाते हैं और कार्रवाई करवाते हैं. कई बार डर के कारण लोग एसीबी के पास नहीं जाते. इसी डर को मिटाने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए एसीबी ने राजस्थान (Rajasthan) में एक पहल की है. इसमें एसीबी आपके घर एक अंतर्देशीय पत्र भेजेगी जिसमें करप्ट अधिकारियों की गोपनीय सूचना देने की अपील की गई है. 

इस पहल की खास बात यह है कि इसकी शुरुआत उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ एसीबी चौकी द्वारा की गई है. यहां एसीबी ने 10 हजार अंतर्देशीय पत्र छपवाए हैं जो डाक के माध्यम से लोगों के घर पहुंचाए जाएंगे. इसमें चित्तौड़गढ़ एएसपी कैलाश सिंह सांदू की तरफ से अपील भी की गई है. कैलाश सिंह सांदू ने पत्र में अपील की है कि 'कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी दिन रात भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं. ऐसे लोकसेवक को सरकारी सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है. एक जागरूक  नागरिक के तौर पर आप ऐसे लोगों को रंगे हाथों पकड़वाएं. यदि किसी लोकसेवक ने रिश्वत से बहुत अधिक संपत्ति अर्जित कर ली. घर, बंगला, दुकान, फार्म हाउस, महंगी गाड़ियों के रूप में उनका विलासतापूर्ण जीवन नजर आता है तो इसकी सूचना दें. आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा.'

अधिकारियों को नंबर पर लोग कर सकते हैं संपर्क
चिट्ठी में लिखा गया है, ' भ्रष्ट लोगों को जेल की हवा खिलवाना और यहां तक की नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाना एसीबी का मकसद है. रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध है.' एएसपी सांदू ने बताया कि पत्र में अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं जिसमें से किसी पर भी कोई भी संपर्क कर सकता है. ऐसे 10 हजार कार्ड छपवाए हैं जिन्हें चित्तौड़गढ़ के साथ प्रतापगढ़ जिले में भी भेजा जाएगा. ऐसे लोगों को भी पत्र भेजा जाएगा जो शहर में एक्टिव रहते हैं और काम करते हैं. साथ ही समाज, संगठन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और व्यापारी संगठन को भी चिट्ठी भेजी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत का CM गहलोत पर निशाना, कहा- 'जिस सचिन पायलट ने सत्ता के शिखर तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget