एक्सप्लोरर

Amit Shah on Rajasthan Polls: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले अमित शाह...

Rajasthan Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'तमाम साजिशों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत और लोकप्रिय होते जा रहे हैं. उनके खिलाफ 2002 से साजिश की जा रही है.'

Rajasthan News: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. राज्य में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बीजेपी के शीर्ष नेताओं का राज्य में दौरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक समाचार एजेंसी से इंटरव्यू के दौरान राज्य में इसबार बीजेपी की सरकार बनाने का भरोसा जताया है. अमित शाह ने कहा कि, राजस्थान समेत चारों राज्य भारतीय जनता पार्टी के मजबूत राज्य हैं और वहां बीजेपी की सरकार (BJP Government) रिपीट होगी. उन्होंने कहा कि, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक (Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Karnataka) इन सभी राज्यों में बीजेपी सरकार बनाएगी. 

लोकसभा चुनाव पर क्या बोले शाह
वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि, 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता को तय करना है, अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है. शाह ने यह भी कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद पीएम मोदी और मजबूत और लोकप्रिय होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ 2002 से साजिश की जा रही है.

इन मुद्दों पर भी बोले अमित शाह
अमित शाह ने 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के साथ ही हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दा, जी20 की बैठक, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, आंतरिक सुरक्षा, खालिस्तान मुद्दा, त्रिपुरा चुनाव, वामपंथी उग्रवाद समेत कई मुद्दों पर बात की. बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बीजपी ने पूरी योजना बना ली है. इसके लिए पार्टी एक रणनीति के तहत काम कर रही है. जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं तैयारियों को धार दी जा रही है. बीजेपी लगातार गहलोत सरकार की कमियों को जनता के बीच लेकर जा रही है. इतना ही नहीं पार्टी लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि जब राज्य में उसकी सरकार थी तब विकास के कितने काम हुए.

Rajasthan Politics: कटारिया के राज्यपाल बनने पर क्या रणधीर सिंह भिंडर की BJP में वापसी तय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget