एक्सप्लोरर

Amit Shah In Rajasthan: अमित शाह जयपुर में भरेंगे चुनावी हुंकार, इस सम्मेलन के जरिये बड़े सियासी संदेश की तैयारी

Amit Shah Jaipur Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले हैं. बीजेपी की ओर से इसके लिए बड़ी तैयारी की गई है.

Amit Shah Rajasthan Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का मंगवालर को राजस्थान (Rajasthan) में ताबड़तोड़ दौरा है. कई जिलों में क्लस्टर अभियान के तहत बैठकें होंगी. जिसे लेकर बीजेपी (BJP) संगठन में पूरी तैयारी है. अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक बीजेपी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं. बड़ी बात है कि जयपुर में शाम को चार बजे गृहमंत्री अमित शाह प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित भी करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सरकार का फीडबैक भी लिया जाएगा कि, राजस्थान की सरकार और पार्टी की तरफ से क्या और करना चाहिए.

इस सम्मेलन को बड़ा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि, विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में बड़ी बैठक की थी. जयपुर शहर की दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई है. इस पर भी पार्टी का फोकस रहेगा. अमित शाह जवाहर नगर के सेक्टर-4 में स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान टाउन हाल में युवा सम्मलेन को सम्बोधित किया था. 

BJP लोकसभा चुनाव में नहीं छोड़ना चाहती कोई कसर
इसमें जयपुर जिले के सभी प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे. चूंकि, जयपुर जिले की दो लोकसभा सीटें हैं. इस बार दोनों सीटों पर बीजेपी नए चेहरे को मैदान में उतारना चाह रही है, इसलिए यह सम्मेलन बड़ी भूमिका अदा करेगा. पिछले लोकसभा चुनाव में भी कुछ ऐसी ही तैयारी रही थी. इस बार बीजेपी यहां पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. उन सभी पहलुओं पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व काम कर रहा है, जहां भी किसी तरह की कमजोरी की रिपोर्ट है. बता दें, इस सम्मलेन में ओपिनियन मेकर्स से एक राय ली जाती है. 

जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर का कहना है कि गृहमंत्री के इस सम्मलेन से एक बड़ा संदेश जाएगा. पार्टी अपनी विजय पताका फहराएगी, हम सभी उत्साहित हैं. वहीं बीजेपी मीडिया के प्रदेश सहसंयोजक मेहराज चौधरी ने कहा कि यह सम्मेलन हम सभी को एक चुनावी पाठ पढ़ायेगा. 

ये भी पढ़ें-Kota: 9 दिन बाद पेड़ और चट्टानों के बीच फंसा मिला लापता कोचिंग छात्र का शव, दिन-रात तलाशी में जुटे थे 100 जवान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget