एक्सप्लोरर

जयपुर में पहली बार अमित शाह क्यों करने जा रहे हैं रोड शो? जानिए इसके पीछे की कहानी

Amit Shah in Jaipur: सांगानेरी गेट की तरफ से सोमवार की शाम 5: 30 बजे गृहमंत्री अमित शाह के रथ की एंट्री होगी. जिसपर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रत्याशी मंजू शर्मा सवार रहेंगी.

Amit Shah Road Show in Jaipur: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल जयपुर में पहली बार रोड शो करेंगे जिसमें 1.8 किलोमीटर की दूरी तय होगी और इस दौरान कुल 1 घंटे का समय लगेगा. जिसकी पूरी तैयारी उत्साहपूर्ण भाजपा कर रही है. दरअसल, पहली बार अमित शाह रोड शो करने जा रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है. लगभग 1100 किलो फूल की व्यवस्था की जा रही है. 

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रोड़ शो का रथ तैयार करके रख दिया गया है. सोमवार शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक या रोड शो चलेगा. जिसमें आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल विधानसभा सीट को कवर किया जाएगा. रथ पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोस प्रत्याशी मंजू शर्मा रहेंगी. 

इन तीन सीटों पर खास नजर 
दरअसल, इस रोड शो के जरिए हवा महल, किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा सीट पर पूरी नजर बनाई गई है. पिछली बार विधानसभा के चुनाव में किशनपोल, आदर्श नगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की हार हो गई थी. महज कुछ वोटों से हवा महल विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली थी. ऐसे में अमित शाह इस रोड से इन तीन सीटों पर बड़ी लीड चाहते हैं. 

क्या है पूरा प्लान?
सांगानेरी गेट की तरफ से सोमवार की शाम 5: 30 बजे गृहमंत्री अमित शाह के रथ की एंट्री होगी. जिसपर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रत्याशी मंजू शर्मा सवार रहेंगी. इस दौरान बड़ी चौपड़ होते हुए रथ छोटी चौपड़ पर शो खत्म हो जाएगा. इस रोड शो से जयपुर की अन्य सीटों पर भी सन्देश देने की तैयारी है. 

जयपुर में हैट्रिक लगाने की तैयारी
जयपुर सीट पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाह रही है. इसके लिए यहां पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. यहां पर पिछली बार भाजपा के रामचरण बोहरा को 4,30,626 वोटों से जीत मिली थी. इसबार बीजेपी बड़े वोटों के अंतर से जीत चाहती है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget