एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना नीयत है... BJP के पास कर्मयोगी मोदी', जयपुर में बोले अमित शाह

Amit Shah In Jaipur: जयपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' को किया संबोधित. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 साल के भीतर भारत के गर्व को पाताल से आसमान तक पहुंचाने का काम किया है.

Amit Shah In Jaipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल के भीतर भारत के गर्व को पाताल से आसमान तक पहुंचाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माताओं, बहनों, युवा और किसान को विकसित करने का लक्ष्य रखा है. 2047 तक भारत आत्मनिर्भर भी होगा और अन्य देश से पहले विकसित भी होगा. बीते 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में आत्मनिर्भर भारत का नींव रखी गई.

अमित शाह ने कहा, "25 से 50 साल तक किसी एक पार्टी की सरकार रहती है. तब जाकर देश में कुछ परिवर्तन कार्य पूर्ण हो पाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र 10 साल से 50 से अधिक युग परिवर्तन के कार्य किए हैं, जिस कारण आज भारत को पूरे विश्व में सम्मान दिया जा रहा है. आगामी लोकसभा चुनाव में 2 खेमे हैं. एक तरफ देशभक्तों की टोली जैसी भारतीय जनता पार्टी और दूसरी तरफ सात परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन है. अब देश की जनता को इनमें से किसी एक को चुनना है." शाह ने कहा, "एक नेता हैं जो साल में तीन महीने विदेश में छुट्टी मनाने जाते हैं और ढोंग कर भारत का भला करने की बात करते हैं. वहीं दूसरी तरफ 23 साल में एक भी छुट्टी ना लेने वाले कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं." 

विपक्ष पर बोला हमला 

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, " पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का उद्देश्य है कि भारत विश्व में सर्वप्रथम बने. भारत माता विश्वगुरु के स्थान पर विराजित होकर सबका मार्गदर्शन करें. इसके विपरीत सात विपक्षी दलों के गठबंधन का लक्ष्य है परिवारवाद है." विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल को पीएम बनाना, लालू यादव का लक्ष्य तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना, उद्धव और स्टालिन भी अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. इसी तरह मुलायम सिंह अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना कर गए. ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं. इसलिए जो लोग अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहे हैं वो लोग देश का क्या भला करेंगे." 

मंदिरों का खेला 'आस्था' कार्ड 

अमित शाह ने आज यहां पर मंदिरों को लेकर कहा कि बीजेपी ने सोमनाथ मंदिर को सोने का बनाने का निर्णय लिया तब कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया. केदारधाम और बद्रीधाम के पुनर्निर्माण का विरोध भी कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है. महाकाल लोक बनाने पर उसके विरोध किया, पवित्र सेंगोल को संसद में स्थापित करने पर भी कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध किया गया. जब मोदी सरकार ने रामलला का मंदिर बनाया, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया गया. 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दृश्य देखकर दक्षिण से लेकर उत्तर तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक सभी अत्यंत भाव विभोर हो गए. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में AAP उम्मीदवार मेयर घोषित, सचिन पायलट बोले- 'मैं हैरान हूं कि...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget