एक्सप्लोरर

अलवर में मेरठ जैसी वारदात! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश नीले ड्रम में छुपाई

Alwar News: अलवर में मेरठ हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और लाश घर की छत पर नीले ड्रम में छुपा दी.

पिछले दिनों मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसे नीले ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट से पैक कर दिया था. अब उसी तरह का एक ऐसा ही जघन्य कांड खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में सामने आया है.

यहां आदर्श नगर कालोनी में एक मकान में नीले ड्रम में एक युवक की लाश मिली, मृतक युवक हंसराम एक ईंट भट्टे पर काम करता था. उसकी पत्नी लक्ष्मी का मकान मालिक जितेंद्र से प्रेम संबंध हो गया, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी.

ऐसे हुआ खुलासा

इसके बाद लक्ष्मी अपने तीन बच्चों और प्रेमी के साथ भाग निकली. इस मामले में दो दिन तक जब किरायेदार नीचे नहीं उतरे तो जितेंद्र की मां ने छत पर जाकर देखा तो उसे बदबू आ रही थी तब ड्रम में उन्हें लाश नजर आई और पुलिस को सूचना दी गई .

लक्ष्मी और जितेंद्र को पुलिस ने टीमों का गठन कर तलाश शुरू की पुलिस को जल्द ही इसमें सफलता हाथ लग गई और दोनों को हिरासत में ले लिया है. दरअसल दोनों आरोपी हत्या करने के बाद यहां से भाग निकले थे और रामगढ़ क्षेत्र के अलविदा गांव में कमल भट्टे पर भी पहुंचे जहां बच्चे भी उनके साथ थे.

ईंट भट्टे पर करते थे काम

पुलिस की जांच में सामने आया की हंसराम और जितेंद्र वहां से करीब 35 किलोमीटर दूर भिंडूसी गांव में एक ईंट भट्टे पर काम करते थे. दोनों अक्सर साथ रहते थे इसके चलते वहीं से जितेंद्र और हंसराम की दोस्ती हो गई और वह उन्हें घर पर रहने के लिए ले आया. लक्ष्मी और जितेंद्र के बीच भट्टे पर काम करते समय से ही अफेयर चल रहा था. 

जितेंद्र आदर्श कॉलोनी में अपनी मां मिथलेश देवी और अपने बेटे आदित्य के साथ रहता था. जितेंद्र भिंडूसी में सूर्या ईंट भट्ठे पर मुनीम की नौकरी करता था. यहां उसकी मुलाकात हंसराम और लक्ष्मी से हुई. यहां काम बंद होने पर जितेंद्र हंसराम को काम दिलाने के बहाने अपने घर किराए पर रहने के लिए ले आया था.

सोशल मीडिय पर प्रेमी के लिए करती थी पोस्ट

उसने हंसराम को एक दुकान पर काम पर लगाया था, जितेंद्र और हंसराम साथ बैठकर शराब पार्टी भी किया करते थे, लक्ष्मी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थी उसके गानों की पोस्ट भी वायरल हो रही है.

पानी के लिए मांगा था नीला ड्रम

वहीं मकान मालकिन मिथिलेश ने बताया कि हंसराम की पत्नी लक्ष्मी पानी भरने के बहाने नीला ड्रम मांग कर ले गई थी. उसके ड्रम में लक्ष्मी ने पति के हत्या कर लाश को छुपा दिया था. मिथिलेश ने बताया कि उसे क्या पता था कि उसका ड्रम मर्डर के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 

आरोपी प्रेमी की पत्नी की हो चुकी है मौत

वहीं जानकारी में यह भी आया कि जितेंद्र की पत्नी की मौत 13 साल पहले करंट लगने के कारण हो गई थी. उसके बाद उसके अन्य और दो महिलाओं के साथ भी संबंध रह चुके हैं. 

Input By : जुगल गांधी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget