एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने अमित शाह पर निशाना साधा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की इस्तीफे की मांग

Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. राजस्थान के अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

Alwar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस हमलावर नजर आ रही है. देश भर में कांग्रेस नेता कहीं प्रदर्शन कर रहे तो कहीं अमित शाह के इस्तीफे की मांग की जा रही है. राजस्थान के अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को फूलबाग में जमकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध.

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ  बीआर अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान बीजेपी की बाबा साहब के प्रति सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इस बयान की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है. साथ ही उन्होंने कहा अगर अमित शाह माफी नहीं मांगते और अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा.

जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ''2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है, तभी से जन विरोधी कानून लाए जा रहे हैं. इसमें सबसे पहले किसानों व गरीबों के भूमि अधिग्रहण के अध्यादेश लेकर आए. साथ ही तीन काले कानून भी लागू किए गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी, किसान, गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों ने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी और सरकार को यह कानून वापस लेना पड़ा''.

जितेंद्र सिंह ने कहा, '''वर्तमान में बीजेपी की कार्यशाली दिखाती है कि देश में हिटलरशाही चल रही है. बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन जनता ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है''.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, ''अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान नहीं पूरे देश का अपमान किया है. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिये''. साथ ही उन्होंने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, '' प्रजातंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर बीजेपी के सांसद कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रवेश करने से रोकते हैं. संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सदन में विशेष चर्चा हो रही है. उस दौरान भारत के गृहमंत्री अमित शाह संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं. उनकी इस टिप्पणी से पूरे देश की जनता में आक्रोश है. कांग्रेस पूरे देश में अमित शाह के इस रवैए के खिलाफ तब तक आंदोलन चलाएगी जबतक अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देते''.  

इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेश प्रधान, विधायक ललित यादव, कांति मीणा, मांगे लाल मीणा, दीप चंद खेरिया, आर्यन खान, अजीत यादव, बलराम यादव,संजय यादव रिपुदमन आदि मौजूद रहे.

(अलवर से जुगल गांधी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget