एक्सप्लोरर

Rajasthan: 32 साल पहले 'मर' चुका शख्स अचानक लौटा घर, हनुमान सैनी को देख चौंके परिवार के लोग, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Alwar News: अलवर जिले के बानसूर में करीब 32 साल पहले घर छोड़कर गया हनुमान सैनी नाम का शख्स अचानक घर वापस लौट आया. 32 साल पहले युवक अपनी मनमर्जी से परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था.

Alwar News: अलवर (Alwar) जिले के बानसूर में करीब 32 साल पहले घर छोड़कर गया हनुमान सैनी नामक व्यक्ति अचानक घर वापस लौट आया. उसकी घर वापसी पर परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 32 साल पहले युवक अपनी मनमर्जी से परिजनों को बिना बताए घर से निकला था. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा. परिजनों ने कई साल तक तलाश करने के बाद आखिरी में आस छोड़ दी थी.

इतना ही नहीं उसके बाद परिजनों ने हनुमान सैनी को मृत समझ कर 2022 में उसका डेथ सर्टीफिकेट तक बनवा लिया, लेकिन 32 साल बाद मंगलवार को अचानक ही उसके घर पर आ जानें से परिजनों को विश्वाश ही नहीं हुआ और वो भोचक्के रह गए. बानसूर के अधोपीया की ढाणी का रहने वाला हनुमान सैनी अपनी मनमर्जी से घर छोड़कर दिल्ली चला गया. वहां उसको एक महाराज मिले और वो उनके साथ नगरकोट वाली माता के चला गया.

10 साल मंदिरो में पूजा पाठ करता रहा
वहां पर वो आठ से 10 साल मंदिरो में पूजा पाठ करता रहा. इसके बाद हनुमान सैनी महाराज के साथ गांधी धाम गुजरात आ गया. उसके बाद वो गुजरात के गांधी धाम मंदिरो में रहा. उसने बताया कि मैंने महाराज को अपना गुरु बना लिया था. अब तीन चार दिन पहले रात को मेरे गुरु को माता ने दर्शन दिए और मुझे घर जानें के आदेश दिए. इसके बाद मेरे गुरु ने मुझे घर जानें के लिए कहा और मुझे ट्रेन में बिठा दिया. मैं ट्रेन से खैरथल आ गया.

उसने बताया कि स्टेशन से उतरकर मैं ततारपुर चौराया तक पैदल आया. यहां से मैंने बानसूर की बस पकड़ ली और सवासतया हनुमान मन्दिर उतर गया. इसके बाद मैंने यहां मेरे घर और भाईयों का अता-पता पूछा. वहीं एक युवक ने मुझे पहचान लिया और मेरे परिजनों को सूचना दी. सूचना पर मेरे परिजन पहुंचे और मुझे घर लेकर आ गए.

सपने में आई देवी मां तो छोड़ा घर
हनुमान ने बताया मुझे एक दिन सपना आया, जिसमें देवी माता ने दर्शन दिए और कहा कि तुम्हें 32 साल तक घर और रिश्तेदारों से दूर रहकर भक्ति करनी है. इसके बाद तुम्हारी दरिद्रता खत्म होगी. घर की परेशानियां खत्म होंगी. इसलिए एक दिन अचानक घर पर बिना बताए मैं निकल गया था. अब वह समय पूरा होने के बाद माता के आशीर्वाद से मैं वापस अपने घर लौट आया हूं. हनुमान सैनी के पूत्र रामचन्द्र सैनी ने बताया कि मेरे पिता हमे छोटी सी उम्र में ही छोड़कर चले गए थे. उस समय मेरी उम्र सात साल थी. मेरे पिता कक्षा दो में मेरा एडमिशन करवा गए थे.

उसने बताया कि पढ़ाई के लिए पैसे नहीं होने पर मैंने स्कूल छोड़ दिया और नौकरी करने लग गया. परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब हो गई थी. मेरी माता की आंखों में आसूं नहीं रुकते थे. मैने 11 साल नौकरी करने के बाद खुद का धंधा कर लिया. उसके बाद शादी की. उसने कहा कि मैं शनिवार को किसी प्रोग्राम में था. वहां पिता के मिलने की सुचना मिली, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने कहा कि मुझे तो उम्मीद ही नहीं थी कि पिता के दर्शन हो संकेंगे, लेकिन भगवान के आशीर्वाद से मुझे मेरे पिता के दर्शन हुए हैं.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने बरपाया कहर, कई लोगों की मौत, जैसलमेर में ऑरेंज अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget