एक्सप्लोरर

अजमेर शरीफ दरगाह में मंदिर के दावे पर अशोक गहलोत बोले, 'देश के अंदर आज...'

Ajmer Sharif Dargah: अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर मंदिर का दावा करने वाले एक मुकदमे पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. छुआछूत और भेदभाव देश के लिए कलंक है.

Ashok Gehlot On Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर कोर्ट में दी गई याचिका के बाद अब एक नई बहस छिड़ गई है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अदालत में दायर उस याचिका की आलोचना की है, जिसमें दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह एक हिंदू मंदिर के ऊपर बनाई गई थी. उन्होंने इस मसले को लेकर बीजेपी और आरएसएस को घेरा है.

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ''जहां तक मुझे जानकारी है कि जब बाबरी मस्जिद जब गिरी थी तब एक कानून पास किया गया था कि 15 अगस्त 1947 तक जो धार्मिक स्थान बने हैं, चाहे वो किसी भी धर्म के हों, उनपर किसी तरह का सवाल नहीं उठाया जाएगा."

कुछ लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे- अशोक गहलोत

अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर का दावा करने वाले एक मुकदमे पर कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''जब से बीजेपी-आरएसएस की सरकार बनी है, कुछ लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. महाराष्ट्र का चुनाव हो या हरियाणा का हो या लोकसभा का हो, सभी चुनाव ध्रुवीकरण के आधार पर जीते जा रहे हैं. सत्ता में रहने वाली सरकार की बड़ी जिम्मेदारी होती है. सत्ता में जो होते हैं उनकी जिम्मेदारी है कि वो विपक्ष को साथ लेकर चलें, विपक्ष के विचारों का सम्मान करें, जो ये नहीं कर रहे हैं.''

पक्ष और विपक्ष में दूरियां ज्यादा- अशोक गहलोत

उन्होंने आगे कहा, ''पक्ष और विपक्ष में दूरियां ज्यादा हो चुकी हैं. विपक्ष का काम ही आलोचना करना है, वो आपकी कमियां बताएगा लेकिन उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया. दूरियां बढ़ती गईं और बढ़ती जा रही हैं. जब धार्मिक स्थलों को लेकर कानून पार्लियामेंट में पास हो गया है तो उसे लेकर ये बार-बार कभी मंदिर तो कभी दरगाह में पहले क्या था, उसी में फंसे रहेंगे तो देश के मुद्दे पीछे रह जाएंगे. देश के अंदर आज मंहगाई, बेरोजगारी, विकास, अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्द हैं.'' 

छुआछूत और भेदभाव कलंक है- अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा, ''देश के अंदर अलग-अलग भाषाएं हैं. आरएसएस में सांस्कृतिक संगठन है. हिंदू एकता करते हैं. हिंदू वो चाहे दलित वर्ग, ओबीसी के हो, सभी हिंदू हैं. हिंदुओं को एक नहीं कर पा रहे हैं लोग. छुआछूत हो रही है, ये देश के अंदर मानवता पर कलंक है. आएएसएस को पहला काम करना चाहिए कि देश के अंदर जो छुआछूत, भेदभाव है, उसे खत्म करने के लिए अभियान चलाना चाहिए. 

उन्होंने ये भी कहा कि मानव-मानव एक समान है. इसे लेकर ये बात नहीं करते हैं. पीएम कोई भी हो, तमाम लोगों की दरगाह में चादर चढ़ाते हैं. वे भी चादर चढ़ा रहे हैं और उनकी पार्टी के लोग अदालतों में जाकर भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने कहा, ''जहां अशांति है, वहां विकास नहीं हो सकता है. जहां हिंसा है वहीं विकास ठप हो जाएगा.''

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को दौसा में मिली जीत के क्या हैं मायने? पायलट के घर पहुंचकर दीनदयाल बैरवा ने दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget