एक्सप्लोरर

Ajmer News: अजमेर में कौमी एकता कायम रखने की कवायद, जिला प्रशासन ने उठाया ये खास कदम

Rajasthan News: प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की. तय किया कि 12 जुलाई मंगलवार को शाम 5 बजे शहर में सर्वधर्म शांति सद्भाव यात्रा निकाली जाएगी.

Ajmer Sadbhav Yatra: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान (Nupur Sharma  statement) और उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या (Udaipur murder) के बाद अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती (Ajmer Dargah Khadim Salman Chishti) के बयान से अजमेर शहर देशभर की सुर्खियों में है. विवादित बयान और भड़काऊ भाषण से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता दिखाई दे रहा है. ऐसे में कौमी एकता कायम रखने की कवायद करते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने नई पहल की है.

धर्म गुरुओं के साथ बैठक 
सोमवार को जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की. इस बैठक में तय किया कि 12 जुलाई मंगलवार को शाम 5 बजे शहर में सर्वधर्म शांति सद्भाव यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के जरिए लोगों को सभी धर्मों का सम्मान करने, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया जाएगा. जिला कलेक्टर अंशदीप, एसपी चुनाराम जाट, एडीएम सिटी भावना गर्ग, एडिशनल एसपी विकास सांगवान, वैभव शर्मा, प्रियंका रघुवंशी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म और संप्रदाय से जुड़े धर्म गुरु बैठक में मौजूद रहे.

Udaipur Murder Case: आज अदालत में पेश होंगे कन्हैयालाल की हत्या के आरोपी, जयपुर की NIA कोर्ट में होगी पेशी

क्या कहा कलेक्टर ने
कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि, अजमेर शहर शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता है लेकिन बीते कुछ समय में विवादित टिप्पणी और भड़काऊ भाषण के कारण माहौल खराब हुआ है. कौमी एकता का पैगाम देने के लिए यह शांति सद्भावना रैली आयोजित करने का फैसला किया है. यह रैली अजमेर के सुभाष उद्यान से शुरू होकर, नसियां, आगरा गेट, बालाजी मंदिर, गुरुद्वारा, दिल्ली गेट, दरगाह बाजार, निजाम गेट, नला बाजार, मदार गेट होते हुए गांधी भवन पर समाप्त होगी. कलेक्टर ने शांति और सद्भाव रखने वाले सभी लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की है, ताकि एक मैसेज जाए और शांति व्यवस्था कायम हो सके.

क्या कहा एसपी ने
एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि, सभी को एकजुटता का परिचय देने के लिए रैली का समापन राष्ट्रगान गाकर किया जाएगा. जो लोग जिले में माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जिले के सभी धर्मगुरुओं और अन्य सदस्यों का दायित्व है कि शांति व्यवस्था कायम रखने में भूमिका निभाएं. इसी सोच के साथ यह सर्व धर्म शांति सद्भावना यात्रा तय की है. इस यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की है.

Jhalawar News: टीवी सीरियल देख बेटी ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से फिरौती में मांगे 10 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget