एक्सप्लोरर

'जो फैसला होगा, उसे…', अजमेर दरगाह शरीफ मामले पर बोले BJP नेता राजेन्द्र राठौड़

Ajmer Sharif Dargah Controversy: अजमेर दरगाह शरीफ मामले में राजेन्द्र राठौड़ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जब तक कोई भी प्रकरण सुनवाई के स्तर पर नहीं पहुंचता कुछ भी कहना अपरिपक्वता होगी.

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी(BJP) के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने रविवार को कहा कि अजमेर दरगाह शरीफ मामले में न्यायालय का जो भी निर्णय होगा उसे सभी को मानना होगा. अजमेर के सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में राठौड़ ने कहा अजमेर दरगाह शरीफ मामले को अभी आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा. न्यायायल का जो निर्णय होगा, उसे सभी को मानना होगा. जब तक कोई भी प्रकरण सुनवाई के स्तर पर नहीं पहुंचता कुछ भी कहना अपरिपक्वता होगी.

अजमेर की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को दायर याचिका पर अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), दिल्ली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह नोटिस एक याचिका पर जारी किए गए, जिसमें दावा किया गया था कि दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनाई गई थी, इस दावे ने विवाद को जन्म दे दिया है. 

‘सपनों को हकीकत में बदलने के लिए काम किया’
राठौड़ ने कहा कि 11 माह के अल्प कालखंड में सरकार ने जहां समुचित कानून व्यवस्था बनाए रखी, वहीं दूसरी ओर जनमानस के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए काम किया है. राठौड़ ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में ‘राजस्थान प्रोहिबेशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलीजन बिल-2024’ को मंजूरी दी गई है.इस विधेयक का लंबे समय से इंतजार था. उन्होंने कहा कि एक अध्यादेश के माध्यम से राज्य सरकार ने गैरकानूनी तरीके से, छल कपट से धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं पर शिकंजा कसा है.कपट पूर्वक धर्म परिवर्तन के बाद शादी होती है तो इस कानून के तहत अदालतों को यह अधिकार होगा कि वह उसे शून्य कर सकें.

‘डबल इंजन’ सरकार ने जनता के दिलोदिमाग पर राज किया’ 
BJP नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नीतिगत निर्णय लेकर राजस्थान में निवेश के माहौल के साथ हर जगह प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं. राठौड़ ने विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान की ‘डबल इंजन’ सरकार ने जनता के दिलोदिमाग पर किस तरह राज किया है यह उपचुनावों के नतीजों के रूप में सामने आ गया. ऐसे में उप चुनाव के परिणाम विपक्ष के आक्षेपों के भी जवाब हैं.

घनश्याम तिवाड़ी की भी आई प्रतिक्रिया
बीजेपी के राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अवैध धर्मांतरण पर प्रहार कर ‘लव जिहाद’ पर रोक लगाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘द राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कनवर्जन ऑफ रिलीजन बिल 2024’ को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर इस आवश्यकता को पूरा कर दिया.

जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के राज में इस विधेयक को लाया गया था, लेकिन तत्कालीन राज्यपाल ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया और राष्ट्रपति को भेज दिया. उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस सरकार ने इस विधेयक को लागू नहीं किया लेकिन अब बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार ने इस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी दिलाकर ऐतिहासिक फैसला किया है. इसके लिए मुख्यमंत्री शर्मा का एक बार फिर से धन्यवाद और आभार.

‘यह अहम कानून साबित होगा’
राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि अगर कोई लोभ, प्रलोभन, डर, कपटपूर्वक, बल पूर्वक, अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल कर धर्म परिवर्तन करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. तिवाड़ी ने दावा किया कि राजस्थान के इतिहास में यह अहम कानून साबित होगा और इसकी प्रदेश में बहुत ही आवश्यकता थी. उन्होंने कहा कि केवल राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस कानून की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इस कानून में कहीं पर भी किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन नहीं है, अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो वह जिला कलेक्टर को सूचित कर एक प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से कर सकता है.

यह भी पढ़ें: सिरोही जिले में झाड़ियों में मिला नवजात का भ्रूण, गांव में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget