एक्सप्लोरर

Ajmer News: अजमेर दरगाह के खिलाफ हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की आपत्तिजनक टिप्पणी! कार्रवाई की मांग

Ajmer Dargah News: राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने आज अजमेर एसपी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें एक हिंदू संगठन के नेता द्वारा अजमेर दरगाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Ajmer Khwaja Moinuddin Chishti Dargah News: दुनियाभर में मशहूर अजमेर शरीफ ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई. वहीं अब राज्य अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से इस पर कोई एक्शन नहीं होने का आरोप लगाया गया है.

दरअसल, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने मंगलवार को अजमेर जिलाधीश को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें एक हिंदू संगठन के नेता द्वारा अजमेर दरगाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है. आयोग के सचिव बाबू लाल जाट ने ज्ञापन में हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता पर सोशल मीडिया के माध्यम से हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह शरीफ अजमेर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने व अपमानजनक शब्द कहे जाने और सांप्रदायिक माहौल खराब किये जाने का आरोप लगाया है. 

हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने दरगाह के संबंध में हाल में कथित विवादास्पद बयान देते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से इसका सर्वेक्षण कराने की मांग की थी. बाद में मुस्लिम समुदाय ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान से मंगलवार को अजमेर दरगाह के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. बाद में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया.

आयोग के अध्यक्ष रफीक खान ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस बात के लिए मंगलवार को अजमेर से एक प्रतिनिधिमंडल आयोग के कार्यालय में आया था.. और मैं इस प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस महानिदेशक से मिला और उन्होंने आश्वस्त किया कि बिना किसी भेदभाव के जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी." अजमेर दरगाह के खादिम सैयद मुसब्बिर हुसैन ने कहा कि एक सप्ताह पहले इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को घेरने की तैयारी में BJP? सीएम भजनलाल करेंगे बांसवाड़ा का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget