एक्सप्लोरर

Jaipur News: 'अग्निपथ' के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, जयपुर-दिल्ली हाईवे किया जाम, सरकार से की वापस लेने की मांग

Agneepath Scheme: प्रदर्शनकारी युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने मांग की कि सरकार इस योजना को वापस ले.

Agneepath: भारतीय सेना में भर्ती के लिए 'अग्निपथ' की घोषणा हुई है. इसकी घोषणा के मात्र 24 घंटे के अंदर राजस्थान की राजधानी जयपुर में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया. युवाओं ने जयपुर-दिल्ली हाईवे (NH-8) जाम कर दिया. सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बुधवार को बड़ी संख्या में कालावड क्षेत्र में जुटे. युवाओं के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-अजमेर हाईवे पर भी जाम लग गया. एक घंटे से भी ज्यादा देर तक प्रदर्शनकारी हाईवे पर जमे रहे. हाईवे के दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर तक जाम लग गया. राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में पुलिस ने युवाओं को समझाकर मामला शांत कराया. युवाओं ने मांग की कि केंद्र सरकार इस स्कीम को वापस ले.

थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पर पहुंच गई और युवाओं से समझाइश की गई. ये सभी वे युवा थे जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे. युवाओं ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हाईवे जाम कर दिया था. युवा 'अग्निपथ' के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. शांति भंग के आरोप में 10 युवाओं को हिरासत में लिया गया और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 

Rajasthan News: विवादों में शहरी रोजगार गारंटी योजना की भर्ती, मानदेय पर ग्रामीण कार्मिकों ने जताया एतराज

सौ से डेढ़ सौ प्रदर्शनकारी जयपुर दिल्ली हाईवे जाम करके अग्निपथ स्कीम विरोध कर रहे थे. उन्होने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. संविदा के तौर पर सेना में भर्ती की जा रही है. सालों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ धोखा हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि इस स्कीम से न सिर्फ युवाओं को नुकसान होगा बल्कि सेना की गोपनीयता और विश्वसनीयता भी भंग हो सकती है. ऐसे में केंद्र सरकार को इस योजना को बंद कर पहले की तरह भर्ती प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए.

दरअसल, देश के युवाओं की सेना में भागीदारी बढ़े इसलिए 'अग्नीपथ' की घोषणा की गई. केंद्र सरकार ने 14 जून को सेना की तीनों शाखाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए 'अग्निपथ' भर्ती स्कीम शुरू की है. 

Rajasthan Petrol Diesel Shortage: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कमी, तेल लेने उमड़ी लोगों की भीड़, कई पंप हुए ड्राई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget