एक्सप्लोरर

Rajasthan Petrol Diesel Shortage: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कमी, तेल लेने उमड़ी लोगों की भीड़, कई पंप हुए ड्राई

पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ही डिमांड के अनुपात में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं कर रही हैं. हालात ये हैं कि अब पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे हैं.

Petrol Diesel Shortage in Rajasthan: राजस्थान में पेट्रोल डीजल की कमी से उपभोक्ता जूझ रहे हैं. हालात ये है कि लोगों को पेट्रोल डीजल हासिल करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. जयपुर में पेट्रोल डीजल के लिए लोगों की पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ लग गई. पेट्रोल डीजल की कमी की बात सुनते ही पेट्रोल पंप पर लोग गाड़ियां लेकर पहुंच गए. कई लोग पेट्रोल डीजल स्टोर करने के लिए केन भी भरवा कर ले जाते दिखे. राजस्थान में पेट्रोल डीजल की सप्लाई देश की पांच बड़ी कंपनियां करती हैं. कुल 6028 पेट्रोल डीजल पंप में 2285 आईओसी, 1511 एचपीसीएल, 1203 बीपीसीएल, 110 रिलायंस और 919 एस्सार के हैं. 

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बिक्री
डीजल-रोजाना 1.10 करोड़ लीटर
सालाना- 400 करोड़ लीटर
पेट्रोल-रोजाना 23 लाख लीटर
सालाना -85 करोड़ लीटर

पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ही डिमांड के अनुपात में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं कर रही हैं. हालात ये हो गए हैं कि दोनों कंपनियों के पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे हैं. भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप ड्राई होने की खबर फैलते ही आईओसीएल के पंप पर भारी भीड़ दिखना शुरू हो गई. 

Bundi News: पहली बार 725 ग्राम के नवजात को मिला जीवनदान, 28 दिन निगरानी के बाद ट्रिप्लेट बच्चे मां को सुपुर्द

देश में बढ़ती महंगाई रोकने के लिए मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है. उम्मीद बनी थी कि महंगाई पर रोक लगेगी. मोदी सरकार की ग्राहकों को दी गई बड़ी राहत से जनता को दूसरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 

राजस्थान पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह रूधिया ने बताया कि रिलायंस और एस्सार के 1029 पेट्रोल पंप पहले ही बंद हो चुके हैं. रिलायंस के पेट्रोल पंप से पेट्रोल डीजल की दो से तीन प्रतिशत सप्लाई की जाती थी. पहले कंपनियां क्रेडिट देती थीं, अब पेमेंट मोड को भी अचानक बदल दिया है.

डिपो का समय भी बदल दिया गया है. सप्लाई पूरी नहीं होने के पीछे पेट्रोलियम कंपनियां एडवांस पेमेंट देने वालों को ही माल दे रही हैं. बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंप ड्राई होने की बात को कंपनी अधिकारी नकार रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि पेमेंट मोड को बदले जाने से अव्यवस्था हो रही है.

कंपनी एडवांस पेमेंट पर काम कर रही है. पहले भी एडवांस पेमेंट मोड पर ही काम करते थे लेकिन बीच के दौर में क्रेडिट देना शुरू किया था. कर सिस्टम को बंद कर दिया गया है. कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव विकास सिंह ने दावा किया है कि ऐसा कोई भी पेट्रोल पंप नहीं है जिसने पेमेंट कर दिया हो और उसको माल नहीं दिया जा रहा है. 

देश में पेट्रोल डीजल की किल्लत को लेकर अब एक और अफवाह भी शुरू हो गई है. पेट्रोल डीजल की कमी के मामले को बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी से जोड़ा जा रहा है. नूपुर शर्मा के बयान से खाड़ी देश नाराज हो गए और खाड़ी देशों से अब भारत को पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है. इसलिए पेट्रोल डीजल की राजस्थान में किल्लत हो रही है. 

Alwar News: भरतपुर ACB की बड़ी कार्रवाई, अलवर CGST के दो अधिकारियों को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget