एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 70 साल के बुजुर्ग को झूठे मामले में फंसाने वाले पुलिस कांस्टेबल पर हुई कार्रवाई, देना होगा 5 लाख रुपये जुर्माना

जोधपुर में जामा थान क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को झूठे केस में फंसाया था. जिसपर मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई की है.

Jodhpur News: पुलिस कैसे किसी निर्दोष व्यक्ति को अपने शिकंजे में कस कर अपराधी बनाकर जेल भेज देती है? इस खेल का खुलासा खुद पुलिस विभाग ने अपनी जांच में किया है. दरअसल, राजस्थान पुलिस के थानाधिकारी  सीताराम कॉन्स्टेबल करनाराम व भगवानाराम के द्वारा षड्यंत्र रचते हुए एक भोले भाले ग्रामीण को 3 किलो अफीम की फर्जी मामले में फंसाया था. इस पर अब राज्य मानवाधिकार ने कांस्टेबल को दोषी मानते हुए 5 साल तक किसी भी थाने में पदस्थापित नहीं किया जाने का आदेश दिया.

इसके अलावा उसे पीड़ित को ₹5 लाख का मुआवजा 2 माह के भीतर भीतर देने के लिए भी कहा है. तत्कालीन थाना अधिकारी सीताराम के वेतन से 2 लाख तथा कांस्टेबल के वेतन से 1-1 लाख वसूली कर सकते हैं. झूठे आरोपों में फंसने के बाद पीड़ित ने जेल में रहते हुए शिकायत दर्ज करावाई थी. जोधपुर रेंज आईजी नवजोत गोगई के निर्देशन पर हुई थी जांच पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा की निष्पक्ष जांच की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर उच्च अधिकारियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा भी आदेश में की गई है.

क्या है पूरा मामला
जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र जामा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले भाकर राम पुत्र लाखाराम उम्र 70 वर्ष के विरुद्ध 27/07/2012 जांबा पुलिस थाना अधिकारी सीताराम व 2 कॉन्स्टेबल ने मादक पदार्थों की तस्करी के 3 किलो अफीम का दूध बरामद बता कर झूठा केस बनाया था. उसके बाद भाकर राम को जेल भेज दिया गया इस पर भाकर राम ने जोधपुर रेंज आईजी से लिखित शिकायत की और उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की. इस पर पुलिस की जांच हुई पुलिस की जांच में मामला झूठा पाया गया तत्कालीन थानाधिकारी सीताराम व दो कॉन्स्टेबल करनाराम व भगवानाराम को लाइन हाजिर किया गया. पुलिस ने भाकर राम को जेल से छुड़वाया 5 महीने तक जेल में रहे भाकर राम जेल से बाहर आए पुलिस जांच में यह भी साफ हुआ कि भाकर राम ना तो कोई नशा करता है ना ही उनके परिवार में कोई नशा करता है भाकर राम एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है जो कि 5 से 10 घंटे बालाजी के मंदिर में रहते हैं ना भाकर राम के विरुद्ध और ना ही उनके परिवार के विरुद्ध किसी भी तरह की पुलिस थाने में मामले लंबित नही है.

पीड़ित ने कहा जीने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है
इस झठे मामले में पीड़ित भाकर राम ने कहा कि झूठे मामले के चलते मुझे 5 महीने कारावास रहना पड़ा जिससे मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा असर पड़ा है. समाज व परिवार में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सामाजिक मानसिक आर्थिक व मनोवैज्ञानिक रूप से जीने में बहुत ही शर्मिंदगी महसूस हो रही है. पुलिस के इस बर्ताव व षड्यंत्र पूर्वक किये गए कृत्य से में और मेरा परिवार अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाये है. 

यह भी पढ़ें:

MP News: छतरपुर में सामने आया वैक्सीनेशन का फर्जीवाड़ा, मृत व्यक्ति के नाम जारी किया गया टीकाकरण प्रमाणपत्र

MP News: बेमौसम बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें, खरीदी केंद्रों में रखी हजारों क्विंटल धान हुई बर्बाद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget