एक्सप्लोरर

Jodhpur: पैरोल से फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार, ऐशो आराम से काट रहा था जिंदगी

Jodhpur News: ऑपरेशन मनोरमा के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी मांगीलाल नोखड़ा को गिरफ्तार कर लिया. 15 दिन की पैरोल मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

Rajasthan Crime News: राजस्थान में आईजी कार्यालय की साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन मनोरमा के तहत अंतरराज्यीय बदमाश मांगीलाल नोखड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. मई में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से 15 दिन की पैरोल लेकर बाहर आने के बाद मांगीलाल नोखड़ा फरार हो गया था.

पैरोल खत्म होने के बाद परिवार को साथ लेकर गुजरात और अन्य राज्यों में फरारी काटने लगा. जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर जानलेवा हमला, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 28 मामले दर्ज हैं.

आईजी के मुताबिक मांगीलाल नोखड़ा का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी रहा है. मांगीलाल नोखड़ा ने अपराध की दुनिया में वर्ष 2004 से कदम रखा था. दो दशक तक आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी का किंगपिन रहा है. उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के थानों में भी मामले दर्ज हैं. विकास कुमार ने बताया 15 हजार के इनामी बदमाश का लगातार पीछा किया जा रहा था. मांगीलाल नोखड़ा को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर कन्हैयालाल की टीम लगातार नजर बनाये हुए थी.

ऑपरेशन मनोरमा के तहत पकड़ा गया इनामी बदमाश

विवार को इनपुट मिला था कि मांगीलाल बालोतरा के आसपपास मंडली आने वाला है. इनपुट के आधार पर साइक्लोनर टीम ने कार्रवाई करते हुए मांगीलाल नोखड़ा को धर दबोचा. आईजी विकास कुमार ने बताया कि 15 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद आरोपी जेल से बाहर आया था. पैरोल पर बाहर आने के बाद जेल जाना आरोपी को गवारा नहीं लगा.

नोखड़ा खुली हवा में शान ओ शौकत की जिंदगी जीने में मदमस्त हो गया. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस भी आरोपी को तलाश कर रही है. इनामी बदमाश की गिरफ्तारी होने पर आईजी ने साइक्लोनर टीम की प्रशंसा की है. आरोपी पर राजस्थान के कई जिलों में अलग अलग मुकदमे दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें-

शिव भक्ति के साथ देश भक्ति का चढ़ा रंग, कांवड़ यात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बरसाए फूल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget