एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुनाव जीतने के लिए AAP ने बनाया प्लान, हर गांव और वॉर्ड में 10-10 लोगों की बनेगी कमेटी

Rajasthan News: संदीप पाठक ने कहा कि जब वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी, उसके बाद आप प्रदेश के मुद्दों को लेकर हर गांव और घर घर तक जाएगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनाव में मजबूती से ताल ठोकने के लिए आम आदमी पार्टी तैयारी में है. इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है. आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने 1100 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई है. नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद चुनावी बिगुल फूंक दिया है.

संदीप पाठक ने कहा कि आप ने संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी के बाद ब्लॉक स्तरीय नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है और जल्द ही हर गांव और वॉर्ड में 10-10 लोगों की कमेटी बना देंगे. आप का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित जो आगामी चुनाव में बदलाव लाकर दिखाएगा. 

पाठक ने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी दलों में सिफारिशों से पदाधिकारी बनते हैं. आम आदमी पार्टी वैज्ञानिक पद्धति से नियुक्ति करती है. इसके बाद लगभग 25 दिनों में सर्किल लेवल पर काम को आगे बढ़ाते हुए हर 10 गांव में एक अध्यक्ष बनाया जाएगा. इसके बाद हमारा आखिरी पड़ाव वार्ड स्तर का रहेगा जिसमें हर गांव - वार्ड में 10 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी. अन्य राजनीतिक दलों में सिफारिश से संगठन में नियुक्ति की जाती है, जबकि आम आदमी पार्टी वैज्ञानिक पद्धति से संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति करती है .

'पंजाब में वादे हो रहे पूरे' 
संदीप पाठक ने कहा कि जब वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी, उसके बाद आप प्रदेश के मुद्दों को लेकर हर गांव और घर घर तक जाएगी. संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान वादे किए गए उनको सरकार बनने के बाद एक एक करके पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही बिजली माफी का वादा पूरा कर दिया था और स्कूल, अस्पताल में काफी बदलवा ला रहे हैं. हमारा फोकस गुड गवर्नेंस पर है. लेकिन एक दिन में गुड गर्वनेंस नहीं ला सकते. इसमें समय लगता है. संदीप पाठक ने कहा कि आप  जनता की सेवा करने के लिए राजनीति करती है और इसके लिए पहले दिन से ही मुद्दों पर काम करने लग जाती है.

'चुनाव नजदीक आने पर जगी है सरकार'
संदीप पाठक ने कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं, लेकिन जब मैं ये देखता हूं तो कहना पड़ता है कि सरकारें पहले 4 साल तक सोती रहती हैं. चुनाव नजदीक आने पर इनकी निद्रा टूटती है और ऐसे-ऐसे लोकलुभावने वादे और घोषणाएं करते हैं, इनको लगता है जनता झांसे में आ जाएगी और चुनाव जीत जायेंगे. संदीप पाठक ने कहा कि अब वो समय गया जब सभी पार्टियों का मकसद सिर्फ सत्ता पर काबिज होना होता था. लेकिन हमारा मकसद जनता के मुद्दों को उठाना और उसका समाधान करना है. 

उन्होंने कहा कि हम राजस्थान मे पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे, और जनता के सहयोग से सरकार भी बनाएंगे. क्योंकि कांग्रेस -बीजेपी गठबंधन को आम आदमी पार्टी ही तोड़ सकती है और तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी. प्रतापनगर स्थिति निर्मला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में  प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित युवा, महिला सहित प्रदेश भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेलों की 23 जून से होगी शुरुआत, जानें पूरी डिटेल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget