एक्सप्लोरर

Rajasthan: खेल-खेल में दबा कट्टे का ट्रिगर! 5 साल के मासूम ने मारी खुद को गोली, पिता पर केस दर्ज

Jaipur News: जयपुर के कोटपूतली-बहरोड़ में 5 साल के मासूम ने खिलौना समझकर कट्टा से खुद पर गोली चला दी. हादसे में उसकी मौत हो गई, पिता पर गैरकानूनी हथियार रखने का केस दर्ज हुआ.

राजस्थान के जयपुर से लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक मां-बाप ने अपने ही 5 साल के बेटे को हमेशा के लिए खो दिया. राज्य के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के छीटोली गांव का ये दर्दनाक हादसा है. 

दरअसल रविवार (7 सितंबर) शाम घर में खेलते समय 5 साल के बच्चे ने खिलौना समझकर कट्टा उठा लिया और ट्रिगर दबते ही गोली चल गई. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जब तक परिवार वाले आते तब तक देर हो चुकी थी. पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता पर गैरकानूनी हथियार रखने और लापरवाही का केस दर्ज किया है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, परिवार के घर के एक कमरे में देसी कट्टा एक डिब्बे में रखा था. 5 साले के मासूम देवांशु को ये कहां पता था कि वो जिस चीज से खेलने जा रहा है वही उसकी जान ले लेगा. खेल-खेल में देवांशु उस डिब्बे तक पहुंच गया और पिस्टल निकाल ली. अचानक ट्रिगर दबने से गोली उसके सिर में जा लगी. आवाज सुनते ही परिवारजन दौड़े और देखा कि बच्चा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है.

परिजनों ने बचाने की कोशिश की

गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को चांदवाजी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पीटीआई के अनुसार, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की अचानक मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पिता पर केस दर्ज, मामले की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मृतक बालक के पिता मुकेश के खिलाफ गैरकानूनी हथियार रखने और गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल हथियार कहां से आया और घर में कैसे रखा गया, इसकी जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में लापरवाही ही बच्चे की जान जाने की सबसे बड़ी वजह बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget