एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: नोटबंदी 2.0 पर सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, सरकार से पूछा- 'क्या है इसके पीछे का रहस्य'

2000 Rupee Currency Note : राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नोट जमा कराने के लिए समय सीमा देने को सही कदम बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने इससे पहले ऐसा न करके बहुत बड़ी गलती की थी.

Rajasthan News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है. बैंक के इस फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सवाल उठाया है. एबीपी न्यूज को दिए एक खास इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि उसे ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा? इसके पीछे के रहस्य को सरकार को जनता को बताना चाहिए?

पिछली बार किसा था ब्लंडर

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नोट जमा कराने के लिए समय सीमा देने को सही कदम बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने इससे पहले ऐसा न करके बहुत बड़ी गलती की थी. वह एक बहुत बड़ा ब्लंडर था. उन्होंने कहा कि देश में पहले भी एक हजार के नोट बंद किए गए थे, लेकिन तब जनता को इस जमा कराने के लिए समय दिया गया था. 

आरबीआई को देना होगा जवाब 

बाजार में बहुत समय पहले से ही दो हजार के नोट गायब हो जाने के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. लेकिन अगर दो हजार के नोट मार्केट से गायब हो गए थे तो यह जांच का विषय है. इसका जवाब आरबीआई को देना होगा. उसे इसका जवाब देश की जनता को देना चाहिए.

आरबीआई ने क्या कहा है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि ये वैध मुद्रा बनी रहेगी. रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें.आरबीआई ने बताया कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) में बने रहेंगे. यानि कि जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा.

बैंक खोलेंगे स्पेशल विंडो

आरबीआई ने कहा कि आप 23 मई से एक बार में 20 हजार रुपये तक के 2 हजार रुपये के नोट बदल या जमा कर सकते हैं. इसके लिए बैंकों को स्पेशल विंडो खोलना होगा. इसके अलावा आरबीआई नोट बदलने और जमा करने के लिए 19 शाखाएं खोलेगी. आरबीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 2018-19 में ही दो हजार रुपये के नोटों को छापना हमने बंद कर दिया था. सरकार ने नवंबर 2016 में नोटबंदी कर 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए थे. बाद में 500 और 2000 हजार रुपये जारी किए गए थे. 

ये भी पढ़ें:- Jaipur Yojana Bhawan: IT डिपार्टमेंट के बेसमेंट की अलमारी से निकला 'खजाना', करोड़ों का कैश और सोना देख फटी रह गई आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget