एक्सप्लोरर

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में 20 IPS अफसरों का हुआ तबादला, पढ़ें- पूरी लिस्ट 

Rajasthan News: राजस्थान में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले (Transfer) किए गए हैं. 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. आईपीएस पी रामजी को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है.

Rajasthan IPS Transfer List: राजस्थान सरकार  (Rajasthan Government) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के शनिवार को तबादले (Transfer) किए. इसके तहत 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस पी रामजी को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है. इस पद से नवज्योति गोगोई को हटाकर जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. वहीं, बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार को महानिरीक्षक (एटीएस) पद पर तैनात किया गया है. आईपीएस ओमप्रकाश को बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है. तबादलों के तहत सत्येंद्र सिंह अब उपमहानिरीक्षक (एसओजी) होंगे. इसी तरह हनुमानगढ़, जैसलमेर, भरतपुर, चुरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, टोंक और भिवाड़ी (अलवर) के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं.

20 IPS अफसरों के तबादले

पी रामजी- महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज 
नवज्योति गोगोई- पुलिस कमिश्नर,जोधपुर 
प्रफुल्ल कुमार- IG, एटीएस जयपुर 
ओमप्रकाश- IG, बीकानेर रेंज 
सत्येंद्र सिंह- DIG, SOG जयपुर 
हरेंद्र कुमार महावर- DIG, SSB, जोधपुर 
राजेश सिंह- DIG, पुलिस रेलवे जयपुर 
प्रीति जैन- SP, चित्तौड़गढ़ 
अजय सिंह- SP, हनुमानगढ़ 
डॉ.रामेश्वर सिंह- SP, भरतपुर 
भंवर सिंह नाथावत- SP, जैसलमेर 
गौरव यादव- SP, SOG जयपुर 
राममूर्ति जोशी- SP, नागौर 
अभिजीत सिंह- SP, CID जयपुर 
दिगंत आनंद- SP, चूरू
वंदिता राणा- पुलिस उपायुक्त,पश्चिम जोधपुर शहर
शांतनु कुमार सिंह- SP, भिवाड़ी अलवर 
देवेंद्र कुमार विश्नोई- कमांडेंट, 5वीं बटालियन, RAC,जयपुर 
मनीष त्रिपाठी- SP, टोंक
नारायण टोगस- पुलिस उपायुक्त, क्राइम जयपुर कमिश्नरेट

बदले गए थे 23 जिलों के कलेक्टर
बता दें कि, हाल ही में राजधानी जयपुर सहित 23 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए थे. मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव राजन विशाल को जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में हिमांशु गुप्ता को जिला कलेक्टर बनाया गया था. हिमांशु गुप्ता वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. हिमांशु भरतपुर से तबादले के बाद जोधपुर आए हैं. हिमांशु मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. हिमांशु ने बिट्स पिलानी से बीटेक किया है और कम समय में ही एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में अपनी पहचान कायम की है. अजमेर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश की पहली ई-लाइब्रेरी स्थापित की थी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: झाड़-फूंक के नाम पर 45 साल के शख्स ने किशोरी से किया रेप, माता-पिता को बहाने से भेजा दूसरे गांव 

Rajasthan Coronavirus Update: राजस्थान में सामने आए कोरोना के 14829 नए केस, 17 मरीजों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget