एक्सप्लोरर

राजस्थान: पुजारी की हत्या पर हंगामा जारी, ग्रामीण बोले- मुआवजा और गिरफ्तारी होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

करौली के बुकना गांव में प्रशासन लोगों को मनाने की कोशिश कर रहा है. एसडीएम ने पुजारी का अंतिम संस्कार करने की गुजारिश की है, साथ ही भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाया जाएगा.

राजस्थान के करौली में पुजारी की हत्या पर हंगामा जारी है. ग्रामीण परिवार को उचित मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हैं. पुजारी के गांव के लोग धरने पर बैठ गए हैं. परिवार का कहना है कि पुजारी का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक की सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती. परिवार मुआवाजा और सुरक्षा की मांग भी कर रहा है.

पुजारी बाबूलाल के एक रिश्तेदार ने कहा, "हमारी मांग है कि सभी आरोपी गिरफ्तार हों. आरोपियों का समर्थन करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो. हमें 50 लाख का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षा मिले. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे."

परिवार को मनाने की कोशिश जारी करौली के बुकना गांव में प्रशासन लोगों को मनाने की कोशिश कर रहा है. एसडीएम ने पुजारी का अंतिम संस्कार करने की गुजारिश की है, साथ ही भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाया जाएगा. एसडीएम ने कहा, "पुजारी बाबूलाल के अंतिम संस्कार के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार से कुछ मांगें रखी हैं हमने बड़े अधिकारियों के जरिए सरकार को मांगों से अवगत कराया है. मौत को 2 दिन हो चुके हैं इसलिए हम परिजनों से अंतिम संस्कार करने का निवेदन कर रहे हैं."

बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पीड़ित परिवार से मिलने करौली पहुंचे. उनका कहना है कि जब तक परिवार की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक पुजारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. उन्होंने परिवार को एक लाख रुपए की मदद भी दी है.

जमीन को लेकर हुए विवाद में पुजारी को जिंदा जलाया करौली के बुकना गांव में जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था. बाद में इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई. गांववालों के मुताबिक पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जमीन दान में दी गई थी और इसके लिए गांव में बाकयदा पंचायत करके कागज पर सौ लोगों ने दस्तखत किए थे. लेकिन आरोप है कि गांव के दबंग कैलाश मीणा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता था. उसने जमीन पर छप्पर डाल दिया और जब पुजारी ने उसका विरोध किया तो उसे जिंदा जला दिया गया.

ये भी पढ़ें- राजस्थान: पुजारी को जिंदा जलाने पर जावड़ेकर बोले- राजस्थान में कानून व्यवस्था ध्वस्त, राहुल गांधी करें राज्य का दौरा पुजारी की हत्या के बाद Ashok Gehlot सरकार पर BJP का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR का पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR का पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget