एक्सप्लोरर

Yamunanagar Accident: हरियाणा में दिल्ली जैसी घटना, कार ने रिक्शा चालक को टक्कर मारकर घसीटा

Yamunanagar Road Accident: इस दौरान सड़क पर चिंगारियां उठती रही, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी. मृतक के बेटे ने खुद ही बाजार में सीसीटीवी चेक करने घूमने लगा और पुलिस पर आरोप भी लगाया.

Haryana Road Accident: होली की रात यमुनानगर के रामपुरा टी-प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने शांति कॉलोनी निवासी 55 साल के रिक्शा चालक राजकुमार को टक्कर मार दी. कार ड्राइवर कई सौ मीटर तक रिक्शा चालक को घसीटते हुए ले गया. कार ड्राइवर जब रिक्शा और उसके चालक को घसीटते हुए जा रहा था उस दौरान सड़क से चिंगाडियां उठती रही, लेकिन कार ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. इस दौरान कार काफी तेज रफ्तार में थी. उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे सब कैद हो गया. सीसीटीवी में दिख रहा है कि रिक्शा से टक्कर लगने के बाद भी कार ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया. इसके बाद कार ड्राइवर रिक्शा और उसके चालक को घसीटते हुए ले गया. 

रिक्शा चालक की मौके पर हुई मौत

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक जगह तो इतनी चिंगारियां उठी, जिसे देख कर लग रहा है कि आग लग गई हो. इस घटनाक्रम के बाद रिक्शा चालक राजकुमार के बेटे रोहित को किसी ने सूचना दी कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया. वह उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह हादसा सिविल अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ. माना जा रहा है कि मौके पर ही राजकुमार की मौत हो चुकी थी. राजकुमार के बेटे रोहित ने बताया कि पिता के हादसे का शिकार होने का पता चलते ही वह अस्पताल पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी. उनका कहना है कि रामपुरा पुलिस ने उन्हें कहा कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ, उसका नंबर पता करके लेकर आएं.

मृतक के बेटे ने पुलिस पर लगाए आरोप

एक तरफ घर में पिता की मौत पर मातम छाया हुआ था. दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में पिता का शव पड़ा था और वो बाजार में लगे सीसीटीवी चेक करते घूम रहे थे कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है उसका नंबर पता चल जाए. उनका कहना है कि यह काम पुलिस का था, लेकिन पुलिस ने उन पर थोप दिया. रामपुरा चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की. सीसीटीवी में कार का नंबर देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बिल्कुल गलत है. बता दें कि 55 वर्षीय राजकुमार जड़ोदा में आइसक्रीम लेकर लौट रहा था. इसी दौरान इस हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें: Punjab Budget 2023: ईंट भट्ठों में 'कोयले' की जगह 'पराली' का होगा इस्तेमाल, 1 मई से लागू होगा नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget