एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के खेतों में अब ड्रोन से होगा यूरिया का छिड़काव, 100 रुपये एकड़ आएगा खर्च, कैसे उठाएं लाभ?

Haryana Drone News: हरियाणा के खेतों में ड्रोन के जरिए यूरिया का छिड़काव होगा. सरकार की तरफ से कृषि विभाग के अधिकारियों को ये सुविधा जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार किसानों के खेतों में यूरिया का छिड़काव अब ड्रोन की मदद से करवाने वाली है. प्रदेश के 8.87 लाख किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसल के लिए पंजीकरण भी करवा दिया है. अब तक प्रदेश की 60.40 लाख एकड़ जमीन पोर्टल पर पंजीकृत हो चुकी है. प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को यह सुविधा किसानों तक जल्द से जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

पहले चरण में पूरे प्रदेश की एक लाख एकड़ जमीन पर ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेश सरकार ड्रोन तकनीक के माध्यम से कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने का प्लान बना रही है. ड्रोन के जरिए यूरिया के छिड़काव की सुविधा सभी किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है, ताकि ड्रोन के जरिए हर जिले में यूरिया का छिड़काव करने की सुविधा मिल सके.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर ले सकते हैं सुविधा का लाभ

सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इसके लिए किसान को अपने मोबाइल या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों को यूरिया का आवेदन करना होगा औऱ उसकी फीस भी जमा करवानी होगी. अपने खेत में ड्रोन के माध्यम से यूरिया का छिड़काव करवाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 100 रुपये का शुल्क देना होगा, यानि किसी किसान को अपनी 5 एकड़ कृषि भूमि पर छिड़काव करवाना है तो उसे 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि ड्रोन कृषि विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा. यहीं नहीं हरियाणा सरकार ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में महिलाओं को भी इस तकनीक का प्रशिक्षण दे रही है.

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: हरियाणा में भी सुंदरकांड का पाठ कराएगी AAP, प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget