एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के संदिग्ध मरीज भाई-बहन निकले मंकीपॉक्स नेगेटिव, रिपोर्ट में नहीं पाए गए संक्रमित

Haryana Monkeypox Case: हरियाणा के यमुनानगर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज भाई बहन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, दोनों संदिग्ध मरीजों में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.

Haryana Yamunanagar Monkeypox Case: हरियाणा के यमुनानगर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के तौर पर उपचार करा रहे दो नाबालिग भाई-बहन में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. एक डॉक्टर ने रविवार को यह जानकारी दी. ढाई साल के एक लड़के और उसकी डेढ़ साल की बहन को यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए बनाए पृथक वार्ड में रखा गया. यमुनानगर की सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उनकी रिपोर्ट आ गयी हैं, दोनों संक्रमित नहीं पाए गए हैं.’’

डॉक्टर ने बताया कि भाई-बहन के शरीर पर लाल चकते पड़े गए थे और फफोले हो गए थे. जांच की रिपोर्ट रविवार को आयी है. उन्होंने कहा, ‘‘उनकी त्वचा पर दाने हो गए और उसमें से कुछ सूख गए. त्वचा पर लाल चकते पड़ गए. दोनों को बुखार भी था. हमने उनका इलाज शुरू कर दिया और उनके नमूने दिल्ली स्थित एम्स को भेजे. दोनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई.’’ यह पूछे जाने पर कि उन्हें क्या बीमारी है, इस पर डॉक्टर ने कहा, ‘‘यह बैक्टीरियल इंफेक्शन लगता है. चूंकि दाने बहुत ज्यादा थे, तो हम उन्हें संदिग्ध (मंकीपॉक्स) मानकर इलाज कर रहे थे.’’

Haryana: अवैध खनन को लेकर सतर्क हरियाणा सरकार, नूंह में दो 'स्टोन क्रेशर' पर लगाया 36 लाख का जुर्माना

ये बच्चे पिछले 12 दिनों से बीमार थे और शुरुआत में इन्होंने निजी चिकित्सक से इलाज कराया. इनके माता-पिता मजदूर हैं. सिंह ने बताया कि उन्हें बच्चों में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण दिखायी देने के बारे में सूचना मिली और उन्हें इलाज के लिए एक एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर ने कहा, ‘‘हमने आगे जांच के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञों को भी बुलाया है.’’

Haryana: STF ने विधायकों को जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget