एक्सप्लोरर

Haryana: रोहतक बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा बरी, ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई जांच एजेंसी

Rohtak Bomb Blast Case: अब्दुल करीम टुंडा 1997 में पानीपत में हुए बम ब्लास्ट में अब्दुल करीम टुंडा पहले ही बरी हो चुका है. फिलहाल अब्दुल करीम टुंडा राजस्थान की अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है.

Abdul Karim Tunda Acquitted: हरियाणा के रोहतक में 1997 में हुए दो बम धमाकों के मामले में जिले की कोर्ट ने सबूतों के अभाव में दाऊद इब्राहिम के करीबी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है. 1997 में ओल्ड सब्जी मंडी और किला रोड लाल मस्जिद के बाहर बम धमाके हुए थे. इसमें लगभग आठ लोग घायल भी हुए थे. सरकारी एजेंसियां ​​कोर्ट के सामने अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाईं, जिसके चलते कोर्ट ने अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया.

इस मामले पर सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसी मामले को लेकर दो वकीलों के बीच बहस भी हुई. पहले कोर्ट ने तकनीकी कारणों से 15 फरवरी की तारीख दी थी, लेकिन 15 और 16 तारीख पर फैसला नहीं होने के कारण 17 फरवरी की तारीख दी गई. अब्दुल करीम ​​टुंडा के खिलाफ गवाही बंद कर दी गई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जब अब्दुल करीम ​​टुंडा की पेशी हुई, तो उसने इन बम धमाकों में शामिल होने से इनकार किया.

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ था अब्दुल करीम ​​टुंडा

गौरतलब है कि अब्दुल करीम ​​टुंडा के खिलाफ 2 मुकदमें रोहतक में चल रहे हैं, जबकि अन्य जगहों पर भी 5 मामले चल रहे हैं. इस मामले में 70 और 71 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी. 70 नंबर एफआईआर में कुल 42 गवाह थे. इसमें केस के दौरान 34 गवाह कोर्ट के सामने पेश हुए. वहीं 71 नंबर एफआईआर में कुल 38 गवाह थे, जिसमें से 18 कोर्ट के सामने पेश हुए. 2013 में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए अब्दुल करीम टुंडा को रोहतक पुलिस ने दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था और तभी से अदालत में इस मामले में सुनवाई चल रही थी. इस केस में दो आरोपी पहले ही बरी हो चुके हैं. 

टुंडा को एक दूसरे केस में सुनाई जा चुकी है उम्र कैद की सजा

अब्दुल करीम टुंडा फिलहाल राजस्थान की अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है. इसके अलावा सोनीपत शहर में 28 दिसंबर 1996 को दो स्थानों पर बम ब्लास्ट हुए थे. उस दिन शाम 5:15 बजे पहला धमाका बस स्टैंड के पास बावा सिनेमा हॉल में हुआ था. महज इसके 10 मिनट बाद दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित गुलशन मिष्ठान भंडार के बाहर हुआ था. धमाके में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए थे. इसमे अब्दुल करीम टुंडा को 2017 में उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है.

पानीपत अदालत भी एक मामले में कर चुकी है बरी

वहीं एक फरवरी 1997 की शाम पानीपत में लगभग पांच बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास एक निजी बस में ब्लास्ट हुआ था. विस्फोट में 21 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी. 2016 में पानीपत अदालत इस मामले में अब्दुल करीम टुंडा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Haryana: हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी में कानून पढ़ाएंगे पूर्व CJI यूयू ललित, बोले- 'ये नया अनुभव होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget