एक्सप्लोरर

SYL मुद्दे पर हरियाणा-पंजाब के बीच बढ़ी खींचतान, दीपेंद्र हुड्डा बोले- ‘नदियों का जल राष्ट्रीय संपत्ति, किसी की बपौती नहीं’

SYL Controversy: हरियाणा कांग्रेस एसवाईएल मुददे को लेकर पंजाब सरकार को घेरने में लगी है. वहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले को लेकर खट्टर सरकार का साथ देने की बात कहीं है.

Haryana News: सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर मामले को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच खींचतान बढ़ती नजर आ रही है. एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार, प्रदेश की अन्य विपक्षी पार्टियों से घिरी हुई है. वहीं अब हरियाणा की खट्टर सरकार के साथ-साथ, हरियाणा कांग्रेस भी भगवंत मान को घेरने में लगी है. राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि पंजाब सरकार हरियाणा के हितों के साथ खिलवाड़ की कोशिश न करें.

‘नदियों का जल राष्ट्रीय संपत्ति, किसी की बपौती नहीं’
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे लिखा कि नदियों का जल राष्ट्रीय संपत्ति है, किसी की बपौती नहीं है. पंजाब सरकार ये न समझे कि हरियाणा में इस समय कमजोर सरकार है और कुछ नहीं बोलेगी, SYL मुद्दे पर पूरा हरियाणा एक है. हरियाणा सरकार अपना ढुलमुल रवैया छोड़े और SYL मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का केस दाखिल करे. हम हरियाणा के हिस्से का एक-एक बूंद पानी लेकर रहेंगे. हरियाणा सरकार से अपील है कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार और पंजाब सरकार पर पूरी मजबूती और निडरता से दबाव बनाए. खट्टर सरकार अपने आपको कमजोर न समझे, इस मामले में हम उनके साथ खड़े हैं. 

कांग्रेस विधायक ने पंजाब सीएम पर साधा निशाना
वही हरियाणा के झज्जर जिले के बादली हल्के से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने SYL मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. कुलदीप वत्स ने पंजाब सीएम भगवंत मान के दूसरे राज्य को एक भी बूंद पानी ना देने के बयान पर कहा है कि भगवंत मान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. वे दिन में भी शराब पीकर रहते हैं. वत्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ठीक कहा है कि एसवाईएल के मुद्दे पर राजनीति न करें. लेकिन जिस प्रकार से पंजाब सरकार इस मामले पर राजनीतिक कर रही है वो देश हित में नहीं है. वो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे है. 

यह भी पढ़ें: SYL मुद्दे पर CM खट्टर के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बोले- ‘घड़ियाली आंसू बहाने का कोई मतलब नही’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget