एक्सप्लोरर

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को जमानत मिलने पर सुखबीर बादल बोले- न्याय में आस्था और मजबूत हुई

Punjab News: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत दी है. सुखबीर सिंह बादल ने इस फैसले को न्याय की जीत बताया है.

Punjab News: ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के इस फैसले से न्याय व्यवस्था में उनकी आस्था और मजबूत हुई है. सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत दी. 

बिक्रम मजीठिया सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार हैं. शिअद अध्यक्ष ने यहां एक बयान में कहा कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी दीवार है. उन्होंने कहा कि जब भी राजनीतिक हित साधने के लिए कानून का दुरुपयोग किया जाता है तब न्याय पालिका व्यक्ति का सम्मान बचाने आती है. उन्होंने कहा कि इस बार भी ऐसा ही हुआ.

आम आदमी पार्टी ने हालांकि बिक्रम मजीठिया को जमानत मिलने पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि मजीठिया को अंतरिम जमानत इसलिए मिल गई क्योंकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और बादल परिवार के बीच साठगांठ के कारण पूर्व मंत्री के विरुद्ध कमजोर मामला दर्ज किया गया था.

बिक्रम मजीठिया को करना होगा जांच में सहयोग

बता दें कि बिक्रम मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के बड़े नेताओं में से एक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने ड्रग्स के मुद्दे को उठाया था और आरोप लगाए थे कि पंजाब में ड्रग्स का रैकेट बिक्रम मजीठिया की वजह से चल रहा है. हाल ही में बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स मामले में मोहाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी.

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही बिक्रम मजीठिया गायब हो गए और कोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली. कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को जांच में सहयोग देने के लिए कहा है.

Punjab Election 2022: बलबीर सिंह राजेवाल समराला से लड़ेंगे चुनाव, रलदू सिंह मनसा ने भी उठाया पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget