एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: गोवा में सोनाली फोगाट की मौत के बाद अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज, आज होगा पोस्टमार्टम

गोवा में कल बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का 23 अगस्त को गोवा (Goa) में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया था. हालांकि उनकी बहन रमन ने साजिश का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा, सोनाली को खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस हुई था. जिसके बाद अंजुना पुलिस (Anjuna Police) ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि 23 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे सोनाली फोगट को कथित तौर पर उत्तर गोवा के अंजुना के सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था.

गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनाली फोगट 22 अगस्त को अपने स्टाफ के साथ एक इवेंट में शामिल होने के लिए गोवा आई थी और अंजुना के एक होटल में ठहरी हुई थी. 23 अगस्त की सुबह, वह होटल में असहज महसूस करने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि संबंधित गवाहों के आगे बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल नियुक्त करने के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग को लिखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली फोगट का पोस्टमार्टम 24 अगस्त बुधवार को किया जाएगा.

पोस्टमार्टम के बाद ही सोनाली की मौत की असल वजह आ पाएगी सामने
वहीं डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने को सोनाली फोगाट की मौत का कारण बताया है. हालांकि डॉक्टरों का ये भी कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सोनाली फोगाट के मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा. वहीं उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं.

सोनाली फोगाट का टीवी का सफर
सोनाली फोगाट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था. उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में एंट्री ली थी. इसके बाद वह काफी फेमस हो गई थी. नाली की एक बेटी भी है जो उनके बेहद करीब थी. सोनाली फोगट ने 2016 में टीवी सीरियल एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा के साथ अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद वह फिर एक हरियाणवी फिल्म, छोरियां छोरों एस कम नहीं होती में दिखाई दीं. वह कई पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं. उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज़, द स्टोरी ऑफ़ बदमाशगढ़ (2019) में देखा गया था. सोनाली टिकटॉक पर भी काफी पॉपुलर थीं.

ये भी पढ़ें

Punjab: 27 अगस्त तक विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में भेजे गए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, कल हुए थे गिरफ्तारी

PM Narendra Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा और पंजाब का दौरा आज, इन दो अस्पतालों की करेंगे शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget