एक्सप्लोरर

Punjab: 27 अगस्त तक विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में भेजे गए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, कल हुए थे गिरफ्तारी

लुधियाना की स्थानीय कोर्ट ने कथित खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री और भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को 27 अगस्त तक के लिए विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में भेजा.

पंजाब (Punjab) में लुधियाना (Ludhiana) की स्थानीय कोर्ट ने मंगलवार को कथित खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को 27 अगस्त तक के लिए विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) की हिरासत में भेज दिया. उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुमित मक्कड़ की कोर्ट के समक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया. इस मामले के सह आरोपी तेलुराम को भी कोर्ट ने 25 अगस्त तक के लिए हिरासत में भेज दिया है.

सुनवाई के दौरान ये नेता कोर्ट में मौजूद थे

कोर्ट में मामले पर करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के दौरान आशु के वकील ने पूरे मुकदमे को ‘‘ झूठा और तुच्छ’’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह मामला स्पष्ट तौर पर ‘‘कुछ राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए राजनीतिक बदले और प्रतिद्वंदिता का है.’’

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक परगट सिंह और पार्टी के अन्य नेता सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद थे. पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आशु को सोमवार को गिरफ्तार किया था.

इन आरोपों में हुई थी गिरफ्तारी

मौजूदा समय में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आशु को राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान फर्जी वाहन पंजीकरण संख्या के आधार पर खाद्यान्न के परिवहन का ठेका देने और कथित घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आशु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दूसरे मंत्री हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. इस साल जून में राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टचार के आरोप में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधू सिंह धर्मसोत को भी गिरफ्तार किया था.

Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के अकस्मिक निधन पर सीएम खट्टर ने जताया दु:ख, गोवा में हुआ हार्ट अटैक से निधन

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट ने एंकरिंग से की थी करियर की शुरुआत, विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को दी थी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget